बुजुर्गों में कई बार शरीर और दिमाग के बीच का तालमेल बिगड़ने लगता है। उम्र बढ़ने पर लोगों में बैलेंस कम रहने की समस्या रहती है। उम्र बढ़ने पर अक्सर बुजुर्ग लोगों में चलने-फिरने में समस्या होती है। कई बार लोगों में सोचने-समझने और बैलेंस बनाने में भी कठिनाई होती है। संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए। हाल ही में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बुजुर्गों को बैलेंस बनाए रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज बताई हैं।
पीछे की ओर चलना
अगर आपकी उम्र ज्यादा है तो ऐसे में पीछे की ओर चलने का अभ्यास कर सकते हैं। यह एक प्रकार की एक्सरसाइज है, जो शरीर के संतुलन को बनाए रखने के साथ ही शारीरिक स्ट्रेंथ को भी बढ़ाती है। इसे रिवर्स एक्सरसाइज भी कहा जाता है, जिसे करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही साथ कमर और पीठ का दर्द भी काफी कम होता है। इस एक्सरसाइज को करते समय किसी को साथ में रखना जरूरी है, जिससे पीछे गिरने या फिर इंजरी होने की आशंका कम हो सके।
View this post on Instagram
साइड में चलना
भाग्यश्री के मुताबिक साइड वॉकिंग करना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है। साइड में चलने से न केवल पैरों बल्कि, पूरी शरीर का संतुलन बेहतर रहता है। इसे करने से पैरों की मांसपेशियों मजबूत होती हैं साथ ही साथ चलने-फिरने में होने वाली कठिनाई भी काफी कम होती है। इसे करने से आपको नर्वस सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों का आपसी तालमेल बेहतर रहता है। यह एक्सरसाइज करने से न्यूरो डीजनरेशन की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होती है।
इसे भी पढ़ें - एलीफेंट वॉक एक्सरसाइज करने से मिलते हैं शरीर को अनोखे फायदे, जानें तरीका
सामान्य तरह से वॉक करें
सीधा चलना या फिर सामान्य तरीके से वॉकिंग करने से बुजुर्गों में होने वाली चलने फिरने वाली कठिनाई कम होने के साथ ही साथ डिमेंशिया और अल्जाइमर होने की आशंका भी काफी हद तक कम होती है। ऐसा करने से शरीर का बैलेंस बेहतर बना रहता है साथ ही साथ शरीर का निचला हिस्सा भी मजबूत होता है।