Winter Blues in Hindi: क्या आपको भी सर्दियों में ऑफिस जाने का मन नहीं करता? हम में से ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है। कुछ लोग तो रजाई नहीं छोड़ना चाहते। वहीं कुछ लोगों को सर्दियों में जल्दी उठने में सुस्ती और आलस महसूस होता है। इसका बुरा असर काम पर पड़ता है। कई लोगों की कार्य क्षमता भी सर्दियों में कम हो जाती है। यह भी संभव है कि आप सुस्ती के कारण ऑफिस के लिए रोज लेट हो जाते हों। अगर आप भी ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अकेले नहीं हैं। सर्दी के दिनों में विंटर ब्लूज के कारण ऐसा होता है। विंटर ब्लूज का अर्थ है मौसम में बदलाव के साथ मन में भी बदलाव आना। ठंड के दिनों में खानपान और मौसम के साथ-साथ मूड और मन में भी बदलाव आता है। इस मौसम में व्यक्ति को उदासी, थकान और तनाव घेर लेता है। लेकिन आप चिंता न करें, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप विंटर ब्लूज की समस्या को दूर कर सकते हैं। इन टिप्स को आगे विस्तार से जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. सर्दी की धूप लेना जरूरी है- Spend Time in Winter Sunlight
विंटर ब्लूज की समस्या से बचना चाहते हैं, तो ऑफिस जाने से पहले कुछ देर धूप में बिताएं। इससे शरीर को विटामिन-डी मिलेगा। शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण भी आलस और सुस्ती जैसे लक्षण नजर आते हैं।
2. मॉर्निंग वॉक के लिए जाएं- Go For Morning Walk
सर्दियों में शरीर को एक्टिव रखने के लिए मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाएं। सुबह की सैर करने से शरीर एक्टिव रहता है और आलस दूर भागता है। अगर आप बाहर जाकर वॉक नहीं करना चाहते, तो अपने गार्डन या छत पर भी टहल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ठीक से नहीं आ रही नींद, तो अच्छी नींद के लिए ऐसे ठीक करें बॉडी क्लॉक
3. प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर ब्रेकफास्ट करें- Eat Healthy Breakfast
विंटर ब्लूज की समस्या को दूर करने के लिए आपको सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। अपने नाश्ते में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें प्रोटीन और कार्ब्स की भरपूर मात्रा हो- जैसे अंडे या सीरियल्स आदि। इसके अलावा कोकोआ ड्रिंक का सेवन भी कर सकते हैं।
4. सेल्फ केयर टिप्स पर गौर करें- Try Self Care Tips
- सोने और उठने का शेड्यूल बनाएं।
- ऐसी एक्टिविटी के लिए रोज समय निकालें जिसे करना आपको पसंद हो।
- अपने कमरे और ऑफिस स्पेस को क्लीन रखें।
- शरीर की सफाई और ग्रूमिंग टिप्स को फॉलो करें।
- महीने में एक बार शॉर्ट ट्रिप प्लान करें।
5. मेडिटेशन करें- Try Meditation
तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। योग और ध्यान करने से तनाव दूर होता है और मन शांत होता है। अगर आप रोज ऑफिस के लिए लेट हो जाते हैं या सर्दियों में अपना शेड्यूल फॉलो नहीं कर पा रहे हैं, तो यह उपाय आपके लिए कारगर साबित होगा।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version