Fri Sep 11, 2026 | 08:55 PM IST

Doctor Verified

Half Body Pain: आधे शरीर में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

Half Body Pain Causes: अक्सर लोग शरीर के एक तरफ या आधे शरीर में दर्द का अनुभव करते हैं, आइए डॉक्टर से जानते हैं आधे शरीर में दर्द के 5 कारण।  

Half Body Pain Causes In Hindi: शरीर में दर्द होना बहुत आम बात है। थकान, ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी, चोट या मांसपेशियां और हड्डियां कमजोर होने के अलावा कई अन्य वजहों से शरीर में दर्द की समस्या होती है। आमतौर शरीर में दर्द शरीर के किसी अंग या हिस्से में होता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि बहुत से लोगों के आधे शरीर में दर्द की समस्या होती है। यह दर्द आपके शरीर के एक तरफ के हिस्से में होता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि शरीर के आधे या एक तरफ के हिस्से में दर्द क्यों होता है (aadhe sharir mein dard kyon hota hai)? या आधे शरीर में दर्द होने के कारण (aadhe sharir mein dard ke karan) क्या है?

आधे शरीर में दर्द के कारणों के बारे में जानने के लिए हमने "डॉ. DY पाटिल मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर, पुणें" के प्रोफे. डॉ अनु गायकवाड (MBBS, MD MED, Physician, Diabetologist) से बात की। उनके अनुसार ऐसा दर्द जो शरीर के एक तरफ या आधे शरीर में होता है किसी अंतर्निहित मेडिकल कंडीशन का संकेत हो सकता है। आंतरिक अंगों, मांसपेशियों या नसों में संक्रमण और चोट शरीर के एक तरफ दर्द के कुछ आम कारण हैं। आइए आधे शरीर में दर्द के अन्य कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Half Body Pain Causes

आधे शरीर में दर्द होने के कारण- Half Body Pain Causes

1. साइटिका के कारण

साइटिका एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को गंभीर दर्द होता है। इस स्थिति में हमारे शरीर का एक हिस्सा अधिक प्रभावित होता है। यह हमारी रीढ़ से टांगों और पैरों तक फैली होती है। साइटिका में शरीर के एक तरफ सूई की तरह या पिन चुभने जैसा दर्द का अनुभव होता है।

इसे भी पढें: रीढ़ की हड्डी की नस दबने से परेशान हैं? जानें इसे खोलने के 3 उपाय

2. धमनियों में ब्लॉकेज

धमनियों में ब्लॉकेज हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है। इस स्थति में हृदय तक रक्त का संचार करने वाली धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिसका कारण धमनियों में फैट का जमाव होता है। इसमें दोनों या किसी एक तरफ बाजुओं में दर्द का अनुभव हो सकता है। साथ ही छाती के केंद्र में बेचैनी,  बाजुओं, छाती, या दोनों में दर्द और संकुचन महसूस हो सकता है।

3. पाचन तंत्र में गैस के कारण

बहुत बार शरीर के बाईं या एक तरफ दर्द कोलन में गैस बनने के कारण होता है। हालंकि यह दाहिनी तरफ या दोनों तरफ भी हो सकता है। शरीर के एक या दोनों तरफ दर्द और बेचैनी जैसी समस्या भी देखने को मिलती है।

4. अस्वस्थ किडनी

जब किसी कारण किडनी में इन्फेक्शन की समस्या हो जाती है और किडनी फंक्शन ठीक से नहीं होता है, तो इससे दोनों या एक तरफ शरीर में दर्द हो सकता है। इसके कारण आपको पीठ, बाजू या कमर के क्षेत्र में दर्द का अनुभव हो सकता है।

इसे भी पढें: सो कर उठने के बाद शरीर में होता है दर्द? ये 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा

5. बढ़े हुए या डैमेज स्प्लीन

स्प्लीन या तिल्ली हमारे पेट के ऊपरी बाएं हिस्से में होती है। इसकी हमारे इम्यून सिस्टम में बहुत अहम भूमिका होती है। जब इस तिल्ली को नुकसान पहुंचाता है या यह बढ़ जाती है, तो इससे व्यक्ति को शरीर में बाईं ओर दर्द का अनुभव होता है। यह दर्द पसलियों के पीछे होता है।

All Image Source: Freepik

(With Inputs: Prof. Dr Anu Gaikwad, MBBS, MD MED, Physician, diabetologist- Dr. D Y Patil Medical College, Hospital and Research Center, Pune)

Read Next

चोट लगने पर सरसों तेल और हल्दी लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, घाव और दर्द में होगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 05, 2022 10:55 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content