Doctor Verified

Weak Bones: कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं?

What Vitamin Deficiency Causes Weak Bones: जब शरीर में विटामिन डी और विटामिन के की कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
Weak Bones: कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं?

What Vitamin Deficiency Causes Weak Bones in Hindi: मजबूत शरीर के लिए हड्डियों का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी होता है। जब हड्डियां मजबूत बनती हैं, तो हम स्वस्थ महसूस करते हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। विटामिन डी, विटामिन के और अन्य पोषक तत्व हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। लेकिन कई बार बैलेंस डाइट न लेने की वजह से हड्डियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में अकसर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं? या फिर हड्डियां कमजोर होने के कारण क्या है? जोड़ों और हड्डियों के लिए कौन सा विटामिन अच्छा है। ओनलीमायहेल्थ इस महीने "Focus Of The Month- Poshan Maah" के अंतर्गत अपने कैंपेन "कुपोषण कैसे मिटाएं" में आपको कुपोषण को मात देने और आपके साथ पोषण से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा कर रहा है।  इसी के तहत आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानेंगे कि कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं? 

कौन से विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं?- What Vitamin Deficiency Causes Weak Bones in Hindi

vitamin D

विटामिन डी- Vitamin D

विटामिन डी हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दरअसल, विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने का काम करता है। जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस स्थिति में आपको हड्डियों का दर्द परेशान कर सकता है।

इसलिए विटामिन डी प्राप्त करने के लिए आप सुबह की धूप ले सकते हैं। इसके अलावा विटामिन डी सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है। सैल्मन फिश, संतरा, गाय के दूध और मशरूम में भी विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है।

इसे भी पढ़ें- Nerves Weakness Symptoms: नसों में कमजोरी आने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण

विटामिन के- Vitamin K

विटामिन के की कमी भी हड्डियों की कमजोरी का कारण बन सकता है। विटामिन के हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए एक जरूरी विटामिन होता है। जब शरीर में विटामिन के की कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी वजह से हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना शुरू होने लगता है। अगर आपको हड्डियों में दर्द रहता है, तो ऐसे में आप हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन के से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

calcium

कैल्शियम- Calcium

अधिकतर लोगों को अपने जीवन में कभी-न-कभी कैल्शियम की कमी का सामना करना ही पड़ता है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको कैल्शियम जरूर लेना चाहिए। हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए आप कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं। ब्रोकली, सैल्मन फिश, हरी सब्जियां और फलियों में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। अपनी रेगुलर डाइट में कैल्शियम शामिल करके हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

प्रोटीन- Protein

प्रोटीन डाइट हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, साथ ही हड्डियों के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, आपको जोड़ों में दर्द रहता है तो आप प्रोटीन खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं। मूंगफली, टोफू, कद्दू के बीज, पनीर और दूध में प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Soaked vs Dry Walnuts: भीगे या सूखे अखरोट, क्या है अधिक फायदेमंद?

हड्डियों की कमजोरी दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप विटामिन डी, विटामिन के, प्रोटीन और कैल्शियम को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

Read Next

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स से बचने के लिए अपनाएं ये बचाव टिप्स

Disclaimer