Soaked vs Dry Walnuts Benefits in Hindi: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फोलेट का भी अच्छा सोर्स होते हैं। इसलिए फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में अखरोट को जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे तो अधिकतर लोग अखरोट को सीधे तौर पर खा लेते हैं। लेकिन कुछ लोग अखरोट को भिगोकर खा पसंद करते हैं। ऐसे में अकसर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर भीगे या सूखे अखरोट में से क्या अधिक फायदेमंद (Soaked vs Dry Walnuts) होता है? अखरोट खाने के फायदे (Walnuts Benefits in Hindi) क्या है? या फिर अखरोट खाने का सही तरीका क्या है? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें-
भीगे या सूखे: कौन से अखरोट होते हैं फायदेमंद?- Soaked vs Dry Walnuts Benefits in Hindi
डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि वैसे तो भीगे और सूखे अखरोट दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन अगर बात की जाए, भीगे या सूखे अखरोट में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? तो आपको बता दें कि भीगे अखरोट खाना अधिक लाभकारी होता है। शरीर भीगे हुए अखरोट से पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित कर सकता है।
अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?- Best Ways to Eat Walnuts in Hindi
अखरोट खाने का सबसे सही तरीका भिगोकर खाना होता है। इसके लिए आप अखरोट का गुदा निकाल लें। इसे एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसका सेवन किया जा सकता है। भिगोए हुए अखरोट खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- दूध में बादाम डालकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे बनाएं बादाम वाला दूध
भीगे अखरोट खाने के फायदे- Soaked Walnuts Benefits in Hindi
- भीगे हुए अखरोट (Eating Dry Walnuts Benefits in Hindi) खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।
- भीगे हुए अखरोट को पचाना भी काफी आसान होता है।
- भीगे अखरोट खाने से पाचन भी दुरुस्त होता है।
- भीगे अखरोट खाने से एनर्जी मिलती है। इससे आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं।
- भीगे अखरोट खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
- जबकि सूखे अखरोट को पचाना काफी मुश्किल होता है। कई लोगों को सूखे अखरोट खाने से एलर्जी भी हो सकती है।
अखरोट खाने का सही टाइम क्या है?- Best Time to Eat Walnuts in Hindi
अखरोट खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप सुबह खाली पेट अखरोट खा सकते हैं। रात को अखरोट भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इन अखरोट का सेवन कर लें।
इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Soaked vs Dry Walnuts in Hindi: अखरोट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अखरोट के पोषक तत्वों को सही तरीके से अवशोषित करने के लिए आपको इनका सेवन भिगोकर ही करना चाहिए।