Doctor Verified

शरीर के एक तरफ सुन्नपन क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें कारण

Numbness Causes in One Side of Body: शरीर के एक तरफ का सुन्न होना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। जानें, इसके अन्य कारण
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के एक तरफ सुन्नपन क्यों हो जाता है? डॉक्टर से जानें कारण


Numbness Causes in One Side of Body: हम सभी को शारीरिक रूप से कई बीमारियों से जूझना पड़ता है। इसमें शरीर के एक तरफ सुन्नपन होना भी शामिल है। वैसे तो शरीर के एक तरफ का सुन्न होना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। इसके साथ ही, यह एक आपात स्थिति भी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर का एक हिस्सा यानी एक हाथ, एक पैर एक तरफ का चेहरा आदि सुन्न पड़ जाते हैं। कभी-कभी सुन्न पड़ जाता सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर आपको गंभीर रूप से सुन्न पड़ गया है तो ऐसे में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें। आइए, मेडिकवर हॉस्पिटल, पुणे के न्यूरोसर्जन डॉ. निनंद पाटिल से जानते हैं शरीर के एक तरफ सुन्नपन होने के कारण-

शरीर के एक तरफ सुन्नपन होने के कारण- Causes of Numbness in One Side of Body in Hindi

1. नसों पर दबाव

शरीर के एक तरफ सुन्नपन या झुनझुनी होने का कारण नसों पर दबाव हो सकता है। जब रीढ़ की हड्डी या उसके आसपास की नसों पर असामान्य दबाव पड़ता है, तो इससे सुन्नता हो सकती है। इसके अलावा, जब कोई तंत्रिका क्षतिग्रस्त होती है, तो भी शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको सुन्नपन का अनुभव हो, तो नसों की जांच जरूर करवाएं।

इसे भी पढ़ें- क्या रात में सोते हुए हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न? जानें इसका कारण और बचाव के उपाय

2. पेरिफेरल न्यूरोपैथी

यह डायबिटीज न्यूरोपैथी का सबसे आम प्रकार है। यह शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से होता है। जब बढ़े हुए शुगर स्तर के कारण एक या इससे ज्यादा नसें क्षतिग्रस्त होती हैं, तो पेरिफेरल न्यूरोपैथी हो सकती है। इसकी वजह से शरीर के एक तरफ सुन्नपन का अनुभव हो सकता है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज रोग है, तो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।

numbness in one side

3. स्ट्रोक

स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है, यह जानलेवा हो सकता है। स्ट्रोक तब होता है, जब मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसके अलावा, मस्तिष्क में रक्तस्त्राव होने पर भी स्ट्रोक हो सकता है। दरअसल, जब मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध होता है, तो इस स्थिति में मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से शरीर में एक तरफ सुन्नपन महसूस हो सकता है। 

4. मल्टीपल स्केलेरोसिस

 मल्टीपल स्केलेरोसिस सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। यह मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी को प्रभावित कर सकती है। मल्टीपल स्केलेरोसिस होने पर शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ सकता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को यह बीमारी है, तो उसे पूरे इलाज की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें- एक पैर में सुन्नपन क्यों हो जाता है? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

5. शरीर में खून की आपूर्ति न होना

जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई नहीं हो पाती है, तो इस स्थिति में भी शरीर का एक हिस्सा सुन्न पड़ सकता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज या योग जरूर करना चाहिए। फिजिकली एक्टिव रहने से ब्लड सप्लाई सही होता है और इन समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन बी की कमी से भी शरीर में एक तरफ सुन्नपन हो सकता है। 

Read Next

Loose Motion: क्या लूज मोशन होने पर छाछ पीना सुरक्षित होता है? जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version