Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

Expert

Loose Motion: क्या लूज मोशन होने पर छाछ पीना सुरक्षित होता है? जानिए एक्सपर्ट से

Is Buttermilk Good For Loose Motion In Hindi: छाछ में ऐसे तत्व होते हैं, जो पाचन क्षमता में सुधार कर लूज मोशन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

Is Buttermilk Good For Loose Motion In Hindi: गर्मियां बढ़ चुकी हैं। इन दिनों घर से बाहर निकलना किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो पूरी सेफ्टी के साथ निकलें। खासकर, इस समय खूब पानी पिएं और अपनी बॉडी को हाइड्रेटर रखें। दरअसल, गर्मी के दिनों में हीट स्ट्रोक की वजह से चक्कर आना, लूज मोशन होना जैसी कई बीमारियां बहुत कॉमन हो जाती हैं। खासकर, गर्म हवा चलने की वजह से इस तरह की शारीरिक समस्याएं अधिक देखने को मिलती है। कई लोग गर्मी से बचने के लिए छाछ पीते हैं। यह भी माना जाता है कि छाछ पीने से लूज मोशन में भी आराम मिलता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है? क्या सच में लूज मोशन के दौरान छाछ पीने से पेट को राहत मिल कसती है? इस बारे में हमने इस पर डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

क्या लूज मोशन होने पर छाछ पीना सुरक्षित होता है?- Is Buttermilk Good For Loose Motion In Hindi

Is Buttermilk Good For Loose Motion In Hindi

गर्मी के दिनों में लूज मोशन होना बहुत आम बात है। ऐसा किसी भी वजह से हो सकता है। जैसे, लू लगना, हीट स्ट्रोक, बासी खाना खाना या फिर डाइजेस्टिव सिस्टम का सही तरह से काम न करना। लूज मोशन होने पर ऐसी चीजें खाने की सलाह दी जाती है, जिससे पेट को आराम मिलता है और डाइजेशन में सुधार होता है। आमतौर पर, लूज मोशन होने पर केला, चावल, दही, नींबू पानी आदि चीजें अधिक खाई जाती है। इसी तरह, लूज मोशन होने पर आप छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। यही नहीं, डायरिया जैसी गंभीर बीमारी में भी छाछ पीना काफी लाभकारी साबित होता है। आपको बता दें कि गर्मियों के दिनों में अगर किसी वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो ऐसे में डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। नतीजतन, गैस, पेट में दर्द, ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, अगर आप लूज मोशन होने पर छाछ का सेवन करते हैं, तो बॉडी हाइड्रेट होती है। साथ ही, आपकी हेल्थ कंडीशन में भी सुधार होता है। वास्तव में, छाछ का पाचन क्षमता पर पॉजिटिव असर पड़ता है। छाछ में एसिड होता है, जो ऐसे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है, जो पाचन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। आप चाहें, तो छाद में हल्का सा नमक या काली मिर्च मिक्स करके पी सकते हैं। लूज मोशन होने दिन में दो से तीन बार छाछ पिएं। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन 10 कारणों से लोगों को होता है लूज मोशन, छुटकारा पाने के लिए अजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

लूज मोशन होने पर क्या खाएं-क्या न खाएं- What To Eat And What Not To Eat During Loose Motion In Hindi

Is Buttermilk Good For Loose Motion In Hindi

लूज मोशन होने पर क्या खाएं

लूज मोशन होने पर आपको प्रोबायोटिक फूड, जैसे केला, दही और छाछ पीनी चाहिए। इससे लूज मोशन में सुधार होता है और बॉडी की खोई हुई एनर्जी भी लौट आती है। इसके अलावा, आप मौसमी फल, सब्जियां और ओटमील का सेवन भी कर सकते हैं। हां, अगर आपको बार-बार लूज मोशन हो रहे हैं, तो बेहतर होगा कि एक बार डॉक्टर से संपर्क कर अपना जांच करवाएं।

लूज मोशन होने पर क्या न खाएं

लूज मोशन होने पर मरीज को बहुत सारी चीजें नहीं खानी चाहिए। विशेषकर, स्पाइसी फूड, डेयरी प्रोडटक्ट, हाई फाइबर फूड और फ्राइड फूड से दूर रहना चाहिए। असल में, ये तमाम ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करने से कंडीशन और बिगड़ सकती है। इसके अलावा, लूज मोशन होने पर कैफीन का सेवन करना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि कैफीन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। लूज मोशन होने पर कैफीन का सेवन करना सही नहीं है। इससे बॉडी में फ्लूइड की कमी हो सकती है, जो बॉडी को डिहाइड्रेट कर शरीर को और कमजोर कर सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

Armpit Pain: बगल (कांख) में दर्द होना किन स्थितियों में गंभीर हो सकता है? जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 01, 2024 11:00 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content