Expert

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद है प्याज, जानें इसके लाभ

मेनोपॉज के समय महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए, मेनोपॉज में महिलाओं के लिए प्याज के फायदे क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद है प्याज, जानें इसके लाभ


मेनोपॉज महिलाओं के लिए एक खास समय होता है जिसमें हार्मोनल बदलावों के कारण कई शारीरिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस दौरान हड्डियों की कमजोरी और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। एक क्लिनिकल स्टडी में पाया गया है कि जो महिलाएं नियमित रूप से प्याज का सेवन करती हैं, उनमें हड्डियों के घनत्व में सुधार देखा गया है। भारतीय घरों में प्याज का सेवन कई तरह से किया जाता है, प्याज की सब्जी, प्याज का तड़का, प्याज का अचार और सलाद में भी लोग कच्चे प्याज का सेवन करते हैं। प्याज में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) से जानिए कि कैसे मेनोपॉज के दौरान प्याज का सेवन महिलाओं के लिए लाभदायक हो सकता है।

प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

प्याज में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों के साथ-साथ समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रमुख रूप से पॉलीफेनोल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और सल्फर कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं।

मेनोपॉज के दौरान हड्डियों की मजबूती में प्याज की भूमिका

एक स्टडी के मुताबिक, प्याज का सेवन 50 साल और उससे अधिक उम्र की पेरिमेनोपॉज और पोस्टमेनोपॉज वाली महिलाओं के लिए हड्डियों की मजबूती में फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो नियमित रूप से प्याज खाती हैं, उनकी हड्डियों का घनत्व बेहतर होता है। इसके अलावा, जो महिलाएं अक्सर प्याज का सेवन करती हैं, उनमें कूल्हे की हड्डी टूटने का खतरा 20% से अधिक कम हो सकता है, तुलना में उन महिलाओं के जो कभी प्याज नहीं खातीं।

इसे भी पढ़ें: मुलायम और स्वस्थ बालों के लिए घर पर बनाएं प्याज के छिलके और लौंंग का हेयर सीरम, जानें फायदे

महिलाओं के लिए प्याज के फायदे

दरअसल, मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होने के कारण हड्डियों की कमजोरी का खतरा बढ़ जाता है। प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड्स हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो हड्डियों को कमजोर कर सकते हैं। 

  • प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही करने में मदद करता है।
  • प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से बचाते हैं।
  • प्याज में मौजूद विटामिन-सी त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें घना बनाने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्याज का रस सर्दी-खांसी और फ्लू से राहत दिला सकता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

onion

प्याज के सेवन से जुड़े सावधानियां

हालांकि प्याज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ महिलाओं को प्याज से एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में प्याज का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, प्याज का सेवन करने के बाद मुंह से बदबू आने की समस्या भी हो सकती है, जिसके लिए माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

निष्कर्ष

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हड्डियों की सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। प्याज हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसे सलाद, सब्जी या सूप के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने शरीर को हड्डियों की कमजोरी से बचा सकती हैं। नियमित प्याज का सेवन आपको मेनोपॉज के दौरान आने वाली कई समस्याओं से राहत दिला सकता है।

All Images Credit- Freepik

 

Read Next

Navratri 2024: व्रत में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए खाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी कमजोरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version