
चाहे बच्चे हों या बड़े नाखून स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपने शारीरिक अंगों की सफाई रखनी चाहिए। इसी तरह नाखनों को भी समय-समय पर काटते रहना काफी जरूरी होता है। कुछ माता-पिता बच्चो के नाखूनों पर कम ध्यान देते हैं, जिसके चलते बच्चों के नाखून बड़े और लंबे होते हैं। ऐसा करना उनकी सेहत के लिए कई तरीकों से हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आपके बच्चे के भी नाखून लंबे रहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये बाल चिकित्क डॉ. अर्पित गुप्ता से जानते हैं नाखून नहीं काटने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।
इंफेक्शन होने का खतरा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बच्चों के हाथों की सफाई रखने के साथ ही उनके नाखूनों को भी समय-समय पर काटना बेहद जरूरी होता है। दरअसल, सफाई नहीं रखने से बच्चों के हाथों और नाखूनों में बैक्टीरिया और फंगस जम जाते हैं और खाते या फिर मुंह पर हाथ लगाते समय यह पेट तक प्रवेश कर जाते हैं, जिससे इंफेक्शन हो सकता है।
पेट में कीड़े
नाखूनों को काटने या ट्रिम नहीं करना कई बार बच्चों के पेट में कीड़े होने का भी कारण बन सकता है। किसी भी वस्तु को छूने के बाद हाथों को नहीं धोने से नाखूनों में कई बार अंडे या फिर बैक्टीरिया लग जाते हैं, जो खाने के रास्ते पेट तक पहुंचते हैं, जिससे पेट में कीड़े भी हो सकते हैं।
View this post on Instagram
डायरिया
बच्चों के नाखून नहीं काटने से उनके नाखूनों में लगे बैक्टीरिया मुंह के रास्ते प्रवेश कर आपकी गट हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं। इसे न केवल डायरिया बल्कि, बच्चे की पाचन शक्ति पर भी असर पड़ता है। कई बार इससे उल्टी आने के साथ ही पेट दर्द की भी शिकायत रहती है।
इसे भी पढ़ें - Nail Care Tips: गंदे नाखूनों से फैलती हैं कई बीमारियां, जानें नाखूनों को साफ करने का सही तरीका
इम्यूनिटी पर पड़ता है असर
समय-समय पर नाखून नहीं काटने से आपकी इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकती है। नाखूनों की देखभाल नहीं करने से शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के अलावां पैरोनिचिया जैसे इंफेक्शन भी हो सकते हैं, जिस कारण बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इससे बच्चा बार-बार बीमार हो सकता है। इसलिए ऐसे में नाखूनों की साफ-सफाई का ख्याल रखें।
Read Next
नए जन्मे भाई-बहन के साथ बड़े बच्चे का तालमेल बिठाने के लिए पेरेंट्स को फॉलो करनी चाहिए ये 5 टिप्स
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version