बच्चों में टूटे हुए नाखून हो सकते हैं एनीमिया का संकेत, डॉक्टर से जानें इसका इलाज

Brittle nails in children a sign of Anemia in Hindi: बच्चों में टूटे हुए नाखून एनीमिया का संकेत हो सकते हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसका इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों में टूटे हुए नाखून हो सकते हैं एनीमिया का संकेत, डॉक्टर से जानें इसका इलाज


Brittle nails in children a sign of Anemia in Hindi: नाखून टूटने को अक्सर लोग एक आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कई बार यह स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। नाखून टूटने के पीछे वैसे तो कई कारण होते हैं। कई बार नाखून टूटने के पीछे नाखून चबाना भी इसका एक बड़ा कारण होता है। लेकिन बच्चों में नाखून टूटना एनीमिया का संकेत होता है। बच्चों में एनीमिया होने पर उनके नाखून का टूटने लग जाते हैं। ऐसे में हाथ या पैर दोनों के नाखून टूट सकते हैं। आइये बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सईद मुजाहिद अंसारी से जानते हैं क्या वाकई बच्चों में नाखून टूटना एनीमिया का संकेत होता है। 

क्या बच्चों में टूटे हुए नाखून एनीमिया का संकेत होता है? 

डॉ. अंसारी के मुताबिक बच्चों में आयरन की कमी के कारण एनीमिया होता है, जिसके कारण उनके नाखून भी कई बार टूट जाते हैं। आसान शब्दों में समझें तो बच्चों में टूटे हुए नाखून एनीमिया का संकेत होता है। आमतौर पर यह समस्या उन्हीं बच्चों में देखी जाती है, जिन्हें एनीमिया होता है। दरअसल, एनीमिया होने पर नाखून कमजोर हो जाते हैं, जिसके चलते वे टूटने लगते हैं। यह समस्या शरीर में आयरन की कमी के कारण होती है। ऐसी स्थिति में कई बार बच्चों के नाखून पतले या दबे हुए भी नजर आते हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by DrSayed Mujahid Husain (@dr_hifive)

बच्चों में एनीमिया का इलाज कैसे करें? 

  • बच्चों में एनीमिया होने पर उन्हें आयरन के सप्लीमेंट्स देने चाहिए। 
  • इसके लिए आपको बच्चों को खजूर, रागी और नॉन वेजिटेरियन फूड्स देने चाहिए। 
  • ऐसे में आपको पालक और अन्य हरी सब्जियां खिलानी चाहिए। 
  • बच्चों में एनीमिया होने पर उन्हें ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और सूखा आलूबुखारा आदि खिलाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - एनीमिया का जोखिम कम करने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीका, नहीं होगी खून की कमी

बच्चों में एनीमिया के अन्य लक्षण 

  • एनीमिया होने पर बच्चों में त्वचा का रंग पीला हो सकता है। 
  • ऐसे में उन्हें थकान और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। 
  • कुछ मामलों में बच्चों की हार्टबीट भी बढ़ सकती है। 
  • बच्चों में एनीमिया होने पर कई बार सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। 
  • ऐसे में सिरदर्द और चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। 

Read Next

हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है World Polio Day, जानें इस दिन का महत्व, इतिहास और थीम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version