World Polio Day 2024: 5 साल की उम्र तक हम सभी को पोलियो के टीके लगे हैं। पोलियो एक ऐसी बीमारी है, जो न सिर्फ आपको अपहिज बना सकता है, बल्कि इसके कारण जान जाने का जोखिम भी बढ़ सकता है। पोलियो, एक ऐसा वायरस है, जो आपके दिमाग और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण आपको लकवा मार सकता है या मौत भी हो सकती है। इस गंभीर बीमारी को रोकने के लिए 5 साल की उम्र तक हर महीने बच्चों को पोलियो (Polio) का टीका लगाया जाता है। इतना ही नहीं दुनियाभर में लोगों को जागरुक करने और पोलियो को फैलने से रोकने के लिए 24 अक्टूबर को वर्ल्ड पोलियो डे (World Polio Day 2024) मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्या है वर्ल्ड पोलियो डे का महत्व, इतिहास और इस साल की थीम-
विश्व पोलियो दिवस का इतिहास
विश्व पोलियो दिवस की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। रोटरी इंटरनेशनल द्वारा इस दिन को अमेरिकी डॉ. जोनास साल्क की जन्मदिन के मौके से भी जोड़ा गया है। डॉ. जोनास साल्क ने 1955 में पोलियो के पहले सफल टीके का अविष्कार किया। उनके इस वैक्सीन के कारण हर साल लाखों बच्चों की जान इस खतरनाक बीमारी से बचाए जा सकना संभव हुआ। 1988 में, विश्व स्वास्थ्य सभा ने पोलियो वायरस को मिटाने के लिए कई जरूरी कदम उठाए, इस समय दुनिया भर में लगभग 3,50,000 मामले पोलियो के थे। वहीं साल 2002 में, WHO ने यूरोपीय क्षेत्र को पोलियो मुक्त घोषित किया था, जिसके बाद से हर साल गया था, तब से हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: पोस्ट-पोलियो सिंड्रोम क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज
विश्व पोलियो दिवस का महत्व
विश्व पोलियो दिवस के दिन लोगों में पोलियो वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने और समय पर अपने बच्चों को इसका टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके साथ, इस दिन पोलियो से लड़ने के लिए समर्पित स्वास्थ्य सेवा कर्मियों, संगठनों और स्वयंसेवकों का सम्मान किया जाता है। इसके अलावा, वर्तमान समय में लोगों पोलियो को लेकर आ रही चुनौतियों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। रोटरी इंटरनेशनल, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ जैसे संगठन दुनिया भर में लोगों को पोलियो को लेकर शिक्षित करने और पोलियो की रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम और रैलियां आयोजित करते हैं।
इसे भी पढ़ें: पोलियो वायरस से मुक्ति दिलाएगा ये पाउडर, डॉक्टर ने किया है दावा
विश्व पोलियो दिवस 2024 की थीम
विश्व पोलियो दिवस 2024 की थीम इस बार "हर बच्चे तक पहुंचने के लिए एक वैश्विक मिशन" है। यह थीम हर बच्चे को पोलियो से बचाने के लिए चल रहे प्रयासों पर जोर देने के लिए रखी गई है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां अभी भी लोगों के बीच पोलियो के टीके को लेकर जागरुकता कम है, जिस कारण वहां आज भी कई लोग पोलियो की बीमारी का शिकार हो रहे हैं।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version