Aaj Ka Health Rashifal: 24 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 24 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?          
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 24 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल के हिसाब से सभी का स्वास्थ्य एक दूसरे से अलग होता है। किसी का स्वास्थ्य आज बेहतर है, तो कल थोड़ी परेशानी हो सकती है। खुश रहने और तनाव नहीं लेने से ही शरीर की कई सारी बीमारियां कम होने लगती हैं। अगर स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो अपनी खराब आदतों को सुधारकर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज और प्राणायाम करना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन मेष राशि के लोगों को ऊर्जा और स्फूर्ति मिल सकती है। इसे पूरा दिन बनाए रखने के लिए आपको विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लेने चाहिए। 

वृषभ 

आज के दिन इस राशि के लोगों को अपनी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। आपको अपनी सेहत बनाए रखने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में शामिल होना चाहिए। 

मिथुन 

आज के दिन आपको मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने की जरूरत है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। 

कर्क 

अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं तो प्राणायाम और योग करने से आपकी समस्या कम हो सकती है। 

सिंह 

आज के दिन आपको सिंह राशि के लोगों को अध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। इसके लिए आप माइंडफुलनेस का अभ्यास करने के साथ ध्यान लगा सकते हैं। 

कन्या 

आज आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपको आपको उत्साह का अनुभव हो सकता है। इसके लिए आपको अपनी नींद पर पूरा ध्यान देना चाहिए। 

तुला 

आज के दिन आपको थकान का एहसास हो सकता है। इससे बचने के लिए आपको शरीर को समय-समय पर डिटॉक्स करना चाहिए और वजन पर ध्यान देना चाहिए।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन एलर्जी की समस्या का सामना करन पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको सांस लेने से जुड़े व्यायाम करने चाहिए। 

धनु 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होगा। आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से छोटी स्वास्थ्य समस्याएं उभरकर सामने आ सकती हैं। 

मकर 

आज के दिन आपको स्ट्रेस या एंग्जाइटी हो सकती है। लेकिन ऐसा तब होगा जब आप अपनी जीवनशैली को अनियंत्रित रखेंगे। इससे बचने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। 

कुंभ 

आज के दिन आपको मेष राशि के जातकों को खांसी, सर्दी या वायरल इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए प्रदूषण के संपर्क में आने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें। 

मीन 

आज के दिन आपको संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप स्ट्रेस या तनाव महसूस हो रहा है तो ऐसे में माइंड फ्रेश करने के लिए बाहर घूम सकते हैं। 

 

Read Next

आंखों में सूखेपन के कारण खुजली की वजह कहीं वायु प्रदूषण तो नहीं? डॉक्टर से जानें दोनों में संबंध

Disclaimer