Aaj Ka Health Rashifal: 10 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानें 10 अक्टूबर 2024 का स्वास्थ्य राशिफल, जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?    
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 10 October 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल आपको अन्य जानकारियों के साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बताता है। आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। राशिफल की मदद से आप अपनी सेहत का हाल जान सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

अगर आप नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में शामिल नहीं होते हैं, तो आज के दिन आपकी शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति की कमी हो सकती है। 

वृषभ 

नियमित तौर पर व्यायाम करना आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। वहीं, शारीरिक गतिविधियों की कमी न केवल बीमारियों का जोखिम बढ़ाती है, बल्कि आपको सुस्त भी बनाती है। 

मिथुन 

आज का दिन मानसिक और शारीरिक दोनों ही दृष्टिकोण से सफल रहेगा। आज के दिन आपको आत्मविश्वास और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि महसूस होगी। 

कर्क 

अगर आप लंबे समय तक बीमार रहे हैं, तो आज से अपने व्यायाम को फिर से शुरू करने का अच्छा समय है। इसके साथ ही कुछ दिनों तक अच्छा आहार खाने पर ध्यान दें।

सिंह 

आज सिंह राशि के जातकों में ऊर्जा और जोश की लहर रहेगी। इसके लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करने से आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

कन्या 

कन्या राशि के लोग संतुलित आहार और एक अच्छी जीवनशैली का पालन करेंगे, जिससे उनकी सेहत में सुधार होगा। इसके साथ ही आपको भरपूर नींद भी लेनी है। 

तुला 

आज के दिन ज्यादा शारीरिक गतिविधियों में शामिल होना आपके लिए तनाव और थकान का कारण बन सकता है। योग और ध्यान जैसी आध्यात्मिक क्रियाओं में शामिल होने से लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी गलत और खराब आदतों पर नियंत्रण लगाने की जरूरत है। शारीरिक डिटॉक्सिफिकेशन और सांस संबंधी व्यायाम आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। 

धनु 

अगर आपकी मेंटल हेल्थ थोड़ी डिस्टर्ब है तो ऐसे में आप अरोमाथेरेपी से मानसिक शांति पा सकते हैं। सोने से पहले मंत्रों का जाप करने से नींद बेहतर होगी और मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी। 

मकर 

आपने अगर एक स्वस्थ आहार अपनाया है, तो इसका प्रभाव आपकी सेहत पर काफी अच्छा पड़ सकता है। नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आपकी सेहत स्थिर रहेगी। 

कुंभ 

आपकी सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, वे आज बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके लिए अपने आहार में पोषण से भरपूर फूड्स शामिल करें। 

मीन 

संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी सेहत में सुधार कर सकते हैं। आज आपको अध्यात्मिक क्रियाओं में भी शामिल होना चाहिए। 

 

Read Next

दुर्गा पूजा के दौरान नहीं होगी थकान और कमजोरी, अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer