आज का स्वास्थ्य राशिफल: वैदिक काल में कुल 12 राशियां होती है। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। राशिफल की मदद से आप अपनी सेहत का हाल जान सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं। ध्यान रहे ऐसा करना आपको स्वास्थ्य से जुड़े खतरे में डाल सकता है। इसके लिए संतुलित आहार खाएं और नियमित तौर पर व्यायाम करें।
वृषभ
अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो सावधानी बरतना जरूरी है। आजकल के बदलते मौसम में आपको जुकाम से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
मिथुन
आपका स्वास्थ्य इस समय अच्छी स्थिति में है, लेकिन इसे हल्के में बिलकुल न लें। आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए कोई भी ऐसा काम न करें, जो शरीर को नुकसान पहुंचाए।
कर्क
आपको आज के दिन अपने पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।
सिंह
आज का दिन आपके स्वास्थ्य पर ध्यान देने का सही समय है। अगर आप मेंटल हेल्थ से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अपनी दवाइयों को नियमित रूप से लें और ज्यादा न सोचें।
कन्या
आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे ठीक होता नजर आ रहा है। आज के दिन आप ऊर्जावान महसूस करने के साथ ही खुश भी रहेंगे। इसके लिए अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं।
तुला
आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन इसके साथ-साथ अपने मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना न भूलें। इसके लिए आपको मेंटल हेल्थ से जुड़े खेल जैसे शतरंज और लूडो आदि खेलने चाहिए।
वृश्चिक
इस राशि के जातकों को समय-समय पर अपने आहार में कुछ बदलाव करना चाहिए। अगर आप ओवरईटिंग कर रहे हैं तो ऐसा करने से बचें। स्वस्थ रहने के लिए आपको केवल संतुलित आहार लेने हैं।
धनु
इस राशि के लोगों की दिनचर्या व्यस्त हो सकती है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। काम के साथ-साथ सेहत को न भूलें। ऐसे में समय-समय पर छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें और हाइड्रेट रहें।
मकर
आजकल के बदलते मौसम मौसम में आपको फ्लू जैसे लक्षण हो सकते हैं। बदलते मौसम से निपटने के लिए भाप लें साथ ही अपनी नाक के रास्ते को साफ रखना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों ने हाल ही में बीमार होने के कारण कमजोरी का अनुभव किया हो सकता है। इसके लिए खुद को ज्यादा काम करने से रोकें और पर्याप्त आराम और नींद लेने रहें।
मीन
आज आपको हल्की चोट लगने की संभावना हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। इसके लिए आपको किसी भी धारदार या नोकीली चीज का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखना है।