Doctor Verified

क्या ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है? बता रहे हैं डॉक्टर

Can Breastfeeding Cause Deficiency In Hindi: ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी होने का जोखिम रहता है। ऐसा तब होता है, जब महिलाएं हेल्दी डाइट नहीं लेती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है? बता रहे हैं डॉक्टर


Breastfeeding Se Nutrient Deficiencies: आपने अक्सर लोगों से यह कहते सुना होगा कि हर महिला को अपने नवजात शिशु को ब्रेस्टफीड करवाना चाहिए। इससे शिशु को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए, मांओं को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि मां जैसे आहार का सेवन करती हैं, वैसा ही स्वास्थ्य शिशु का होता है। अगर मां ऐसी चीजें खा ले, जिससे ब्लोटिंग, गैस की दिक्कत हो सकती है। इस स्थिति में शिशु की भी तबियत खराब हो जाती है। बहरहाल, क्या कभी आपने सोचा है कि जिस तरह मांएं अपने नवजात शिशु के स्वास्थ्य के हिसाब से अपना डाइट प्लान करती हैं। ऐसे में ब्रेस्टफीड कराने का उनके स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है? आइए, Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इसकी सच्चाई क्या है?

क्या ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है?

हां, यह सच है कि जब महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं, तो इसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर महिला पर्याप्त पोषक तत्व न ले, तो ऐसे में उनके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी हो सकती है। कुछ महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से अक्सर थकान से भरी रहती हैं। एक्सपर्ट्स समझाते हैं कि शिशु के लिए मां का दूध ही सभी तरह के पोषक तत्वों स्रोत होता है। इसलिए, मां जो भी खाती है, उसके पोषक तत्व दूध के जरिए शिशु तक पहुंच जाता है। यहां तक कि कभी-कभी दूध पिलाने की वजह से महिलाओं का वजन भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई ब्रेस्टफीड करवाने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से

ब्रेस्टफीड करवाने की वजह से महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी कैसे होती है?- Deficiencies Caused By Breastfeeding In Hindi

पोषक तत्वों की जरूरत बढ़ना

जाहिर है जब महिलाएं ब्रेस्टफीड करवाती हैं, तो ऐसे में मां द्वारा खाई गई हर चीज से मिला पोषक तत्व बच्चों तक पहुंचता है। इस स्थिति में महिला को अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है यानी न्यूट्रिएंट्स की डिमांड बढ़ जाती है। खानपान की बात करें, तो कई महिलाएं ब्रेस्टफीड के दौरान भी दिन में तीन बार ही हैवी मील लेती हैं। जबकि, बच्चा पूरा दिन थोड़ी-थोड़ी देर में दूध की डिमांड करता है। इसलिए, मां के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: स्तनपान के साथ वजन घटाना चाहती हैं, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये खास टिप्स

सीमित चीजों का सेवन करना

ब्रेस्टफीड करा रही महिलाएं ऐसी चीजों का सेवन नहीं करती हैं, जिसका नेगेटिव असर बच्चे की हेल्थ पर पड़ सकता है। जैसे डिलीवरी के कुछ दिनों बाद तक महिलाएं फूलगोभी, बंदगोभी, राजमा, चने और छोले जैसी चीजों का सेवन नहीं करती हैं। यहां तक कि जो महिलाएं नॉन-वेज खाती हैं, वे भी कुछ समय के लिए नॉन-वेज छोड़ देती हैं। ऐसे में महिलाओं के पास पौष्टिक चीजों के विकल्प कम रह जाते हैं। एक ही जैसी चीजें बार-बार खाने की वजह से भी महिलाओं की डाइट में कमी आ सकती है, जिससे उन्हें पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है।

ब्रेस्टफीड के दौरान किस तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है?

विशेषज्ञों की मानें, तो ब्रेस्फीडिंग के दौरान महिलाओं में कई अहम पोषक तत्व कम हो सकते हैं। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल शामिल हैं। खासकर, विटामिन-बी12, विटामिन-डी और आयरन। याद रखें कि आयरन बहुत जरूरी तत्व होता है। यह न सिर्फ प्रेग्नेंसी में जरूरी होता है, बल्कि ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं के लिए भी आवश्यक तत्व है। इसकी कमी की वजह से शरीर में रेड ब्लड सेल्स प्रोडक्शन कम हो सकता है, जिससे ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होती है। ऐसे में महिलाओं में ब्रेस्टफीड कराते हुए थकान और कमजोरी हो सकती है। आपको बता दें कि जो महिलाएं वेजीटेरियन या वीगन लोगों में विटामिन-बी12 की डेफिशिएंसी का रिस्क अधिक होता है।

ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को डॉक्टर की सलाह

ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को न्यूट्रिएंट्स के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर किसी महिला को पहले से ही किसी तरह के पोषक तत्वों की कमी है, तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क कर सप्लीमेंट शामिल करने चाहिए। अपनी डाइट में तरह-तरह की सब्जियां, फल शामिल करें। नॉन-वेज खाते हैं, तो उसे भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे आपको प्रोटीन मिलेगा। साथ ही, अगर जरूरी हो, तो डायटिशियन की मदद से अपने लिए सही डाइट चार्ट बनवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पोषक तत्वों की कमी के कारण क्या होता है?

    पोषक तत्वों की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी के शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है, इसकी वजह से व्यक्ति कुपोषित हो सकता है, एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है। ऐसे में तेजी से वेट लॉस हो सकता है और कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है।
  • स्तन के दूध में कौन से पोषक तत्व बहुत कम होते हैं?

    वैसे तो स्तन के दूध में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, आयरन, विटामिन-डी और विटामिन के जैसे तत्वों की मात्रा दूसरे पोषक तत्वों की तुलना में काफी कम होती है।
  • क्या स्तनपान कराने से विटामिन डी कम हो सकता है?

    अगर ब्रेस्टफीड करा रही महिलाएं पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं लेती हैं, तो ऐसे में उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी होने का रिस्क बना रहता है।

 

 

 

Read Next

पीरियड्स में पेट फूल जाए तो तुरंत ट्राई करें डॉक्टर के बताए ये 5 उपाय, गैस की समस्या से भी मिलेगी राहत

Disclaimer

TAGS