Stages Of Baby Development in Womb in Hindi: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन के सबसे सुखद एहसासों में से एक होता है। प्रेग्नेंसी के 9 महीने तक महिलाएं अपने गर्भ में एक नए जीवन को विकसित कर रही होती हैं। कंसीव करने से लेकर शिशु बनने तक का सफर बच्चा अपनी मां के गर्भ में ही पूरी करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला का तजुर्बा अलग-अलग होता है। लेकिन, इस समय महिलाओं के मन में सवाल एक जैसे रहते हैं, खासकर उनके बच्चे के गर्भ में विकास को लेकर। बच्चा कितने महीने में पूरा बनता है? बच्चे के अंग कौन से महीने में बनते हैं? या मां के गर्भ में बच्चे का सबसे पहले कौन सा अंग बनता है? अगर अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान आप भी यह जानना चाहती हैं कि भ्रूण किस तरह आपके गर्ण में बड़ा होता है और उसके शरीर के अंग कब और कैसे बनना शुरू होते हैं? तो आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं?
किस महीने में भ्रूण का कौन-सा अंग बनता है? - How Does A Baby Grow in The Womb Step By Step in Hindi
पहले महीने में बच्चे का विकास कितना होता है? - How Much Does A Baby Grow in The First Month Of Pregnancy in Hindi?
प्रेग्नेंसी का पहला महीना यानी 1 से 4 हफ्ते में, आपका अंडा आपके पार्टनर यानी पुरुष के स्पर्म के साथ फर्टिलाइज्ड होता है। इसके बाद यह फैलोपियन ट्यूब के साथ मिलते हुए और ज्यादा सेल्स में विभाजित होते हुए भ्रूण बन जाता है और आप कंसीव कर लेते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में डायबिटीज के कारण गर्भ में शिशु की मृत्यु हो सकती है? जानें डॉक्टर से
गर्भ में 2 महीने का बच्चे का विकास कितना होता है? - How Developed Is A Fetus At 2 Months in Hindi?
प्रेग्नेंसी का दूसरा महीना यानी 5 से 8 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा संभावना होती है, कि आप प्रेग्नेंट हैं। 5 हफ्ते तक आपका भ्रूण खसखस के बीज के आकार का होता है, इस हफ्ते में भ्रूण के दिमाग और रीढ़ की हड्डी बनना शुरू हो जाती है। 6 हफ्ते में, आपके भ्रूण में हाथ और पैरों के लिए छोटे उभार बनना शुरू होते हैं। इसके साथ ही कान, आंख और मुंह के स्ट्राक्चर का भी निर्माण होता है। प्रेग्नेंसी के 8वें हफ्ते तक, आपका बच्चा लगभग 13 मिमी से 16 मिमी तक बढ़ता है। दूसरे महीने के 8 वें हफ्ते तक भ्रूण का दिल धड़कना शुरू हो जाता है और शरीर के कई अहम अंग जैसे दिमाग, पेट और आंतें विकसित होने लगती हैं। इस महीने में आपके भ्रूण की गर्भनाल भी पूरी तरह विकसी हो जाती है, जिससे उनके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और ब्लड पहुंचने लगता है।
प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में बच्चे का विकास कैसे होता है? - How Does A Baby Develop in The Third Month Of Pregnancy in Hindi?
प्रेग्नेंसी का 9 से 12वां हफ्ता तीसरे महीने में आता है। इस महीने में भ्रूण का जेंडर तैयार होता है, जिससे वह लड़का है या लड़की पता लगाया जा सकता है। तीसरे महीने में भ्रूण आपके गर्भ में तेजी से विकास करता है। 12 हफ्ते पूरे होने तक भ्रूण के सभी अंग, हड्डियां और मांसपेशियां बनकर तैयार हो जाते हैं, और इनका सही जगह पर होना जरूरी होता है। तीसरे महीने में भ्रूण का दिला और ब्लड वेसल्स, पाचन और यूरिनरी सिस्टम काम करना शुरू कर देता है। ऐसे में भ्रूण गर्भ में एमनियोटिक फ्लूड को पीना और यूरिन पास करना शुरू कर देता है।
गर्भ में 4 महीने के बच्चे का विकास कितना होता है? - What Does The Baby Develop in The 4th Month Pregnancy in Hndi?
प्रेग्नेंसी के चौथे महीने यीनी 13 से 16 हफ्ते के दौरान भ्रूण के सभी अंग बन चुके होते हैं, जिसमें उनके अंडाशय या अंडकोष भी शामिल होते हैं। चौथे महीने से भ्रूण आपके गर्भ के अंदर घूमना शुरू कर देता है, लेकिन, इस समय आपको इसका कम एहसास होता है।
5 महीने के भ्रूण का विकास कितना होता है? - What is The Fetus Developing At 5 Months?
प्रेग्नेंसी का 5वां महीना महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि कई महिलाएं इस दौरान अपने गर्भ में भ्रूण की हलचल को महसूस कर पाती हैं। कई महिलाओं का कहना है कि 5वें महीने में उन्हें गर्भ में हलचल महसूस होने लगती है, जो तितली की तरह फील होती है। इतना ही नहीं, इस दौरान भ्रूण का वजन भी तेजी से बढ़ता है, जिसके साथ आईब्रो, बाल और छोटे नाखून भी विकसित होने लगते हैं।
प्रेग्नेंसी के 6 महीने में बच्चे का विकास कितना होता है? - How Developed is A Baby At 6 Months in The Womb in Hindi?
प्रेग्नेंसी के छठे महीने में खासकर 24 हफ्ते में, आपका शिशु बढ़ता रहता है और उसका वजन भी बढ़ता है। इसके अलावा, भ्रूण का दिमाग और सेंस भी विकसिक होता है। इस महीने में भ्रूण की जीभ पर टेस्टबड्स ज्यादा सेंसिटिव होने लगती है, उनकी आंखें रोशनी पर रिएक्ट करती हैं औरवे गर्भ के बाहर होने वाली बातें और आवाजें सुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में तिमाही के अनुसार बच्चे की हलचल कितनी बार महसूस होनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में बच्चे का विकास कितना हो जाता है? - Baby Development in the Womb in the 6th Month of Pregnancy in Hindi
प्रेग्नेंसी के 7वें हफ्ते के अंत यानी 28वें हफ्ते में, आपके शिशु के शरीर के प्रमुख अंग पूरी तरह से विकसित हो चुकी होती हैं। उनके फेफड़े हवा में सांस लेने के लिए पर्याप्त तैयार हो चुके हैं। सातवें महीने में जन्मे बच्चे के बचने की संभावना अच्छी होती है, लेकिन उसे सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इस महीने में जन्मे बच्चों में विकलांगता होने की संभावना भी ज्यादा होती है।
आठवें महीने में भ्रूण का विकास कितना होता है? - What Does A Baby Do At 7 Months in the Womb in Hindi?
आठवें महीने में भ्रूण के सभी अंग पूरी तरह विकसित हो चुके होते हैं और वे सही तरह से काम कर रहे होते हैं। इस महीने में भ्रूण का वजन बढ़ता है और दिमाग का विकास भी होता है। इसके अलावा, इस महीने में भ्रूण के शरीर पर फैट का निर्माण हो रहा है। उनके आंखों की पलकें अब खुलने लगी हैं, लेकिन आंखों की रोशनी अभी भी पूरी तरह विकसित नहीं हुई हैं।
प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में भ्रूण कैसे विकसित होता है? - What Happens in The Last Month Of Fetal Development in Hindi?
नवें महीने में भ्रूण का निर्माण और वजन पूरी तरह विकसित हो चुका होता है, जिस कारण वे गर्भ के अंदर अपने पैरों को अपनी छाती की ओर मोड़कर कसकर रहते हैं। लेकिन, इस स्थिति में भी वे अपने घूमने के पैटर्न को बदल सकता है। 9वें महीने में भ्रूण के कि़नी पूरी तरह से तैयार हो चुकी है और वे हर दिन लगभग एक लीटर एमनियोटिक एसिड निगलते हैं, जिसे वे बाद में यूरिन के रूप में बाहर निकाल देते हैं।
निष्कर्ष
गर्भ में भ्रूण का विकास पहले महीने से 9वें महीने तक किसी न किसी रूप में होता ही है। हालांकि, शिशु के शरीर को बनने के लिए प्रेग्नेंसी के शुरूआती 3 महीने बहुत अहम होते हैं, जबकि उनके लिवर, किडनी और ब्रेन डेवलपमेंट के लिए आगे के सभी महीने अहम होते हैं। हर महीने भ्रूण के शरीर के अंग थोड़े-थोड़े बढ़ते हैं और अपनी-अपनी गतिविधियां करते हैं।
Image Credit: Freepik