Fetal Movement During Pregnancy in Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान, बच्चे की हलचल होना बहुत जरूरी होता है। हलचल इस बात का संकेत है कि शिशु गर्भ में बिलकुल स्वस्थ है। आमतौर पर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के 18वें सप्ताह से हलचल महसूस हो सकती है। वहीं, कुछ महिलाओं में भ्रूण की हलचल 25वें सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को इससे पहले भी शिशु की हलचल का अनुभव हो सकता है। जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय बढ़ता है, भ्रूण की हलचल भी बढ़ने लगती है। ऐसे में अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में सवाल होता है कि गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की हलचल कितनी बार महसूस होनी चाहिए? आइए, दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं-
प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण की हलचल कितनी बार महसूस होनी चाहिए?- How Often Should You Feel Fetal Movement During Pregnancy in Hindi
डॉक्टर बताते हैं, “प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में आपको 2 घंटों के अंदर कम से कम शिशु की 10 बार हलचल महसूस होनी चाहिए। हालांकि, कभी-कभी यह थोड़ा कम हो सकता है। हालांकि, कुछ ऐसे कारक भी हैं, जो भ्रूण की हलचल को प्रभावित कर सकते हैं।”
डॉक्टर आगे बताते हैं, “ प्रेग्नेंसी में विशेष रूप से 28वें सप्ताह के बाद भ्रूण की हलचल महसूस हो जानी चाहिए। इस दौरान भ्रूण की हलचल नियमित हो जाती है। इस दौरान भ्रूण की 10-12 बार हलचल महसूस हो सकती है। ये हलचल अलग-अलग समय पर हो सकती है। हालांकि, भ्रूण की हलचल हर महिला की प्रेग्नेंसी में अलग-अलग हो सकती है।”
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर के किस अंग का वजन कितना बढ़ता है? जानें डॉक्टर से
प्रेग्नेंसी में शिशु की सही से हलचल न होने पर क्या करना चाहिए?
- गर्भावस्था के दौरान शिशु की हलचल बहुत जरूरी होती है। अगर आपको भ्रूण की हलचल महसूस नहीं होती है, तो इस स्थिति को बिलकुल नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- अगर आपको 24वें सप्ताह तक शिशु की कोई हलचल महसूस न हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
- अगर शिशु की हलचल कम होती है, तो इस स्थिति में भी डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- शिशु की हलचल महसूस न होने पर डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए।
- कई बार प्लेसेंटा, गर्भनाल या गर्भाशय की समस्याओं के कारण भी असामान्य हलचल हो सकती है।
- भ्रूण की असामान्य हलचल होने पर डॉक्टर अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दे सकते हैं।