Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में भ्रूण की हलचल कम होने पर क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में बच्चे की हलचल महसूस न होने पर आप कुछ मीठा खाएं और फिर अपने बच्चे की मूवमेंट महसूस करने की कोशिश करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में भ्रूण की हलचल कम होने पर क्या करना चाहिए? डॉक्टर से जानें


प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के लिए खूबसूरत लम्ह होता है। लेकिन इस समय उन्हें काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। हर महिला की प्रेग्नेंसी जर्नी दूसरी महिला से बिल्कुल अलग होती है। कुछ महिलाओं को जहां प्रेग्नेंसी के दौरान कोई खास समस्या का सामना नहीं करना पड़ता, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें प्रेग्नेंसी के पहले महीने से लेकर डिलीवरी तक कुछ न कुछ दिक्कते होती रहती है। ऐसे में महिलाओं के स्वास्थ्य पर और भ्रूण की निगरानी रखने के लिए डॉक्टर समय-समय पर उनकी जांच करती हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को अपने पेट में भ्रूण की मूवमेंट महसूस नहीं होती है, जिसके कारण वे अक्सर घबरा जाती हैं। पेट में बच्चे की हलचल कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में ऑब्स्टेट्रिशन-गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी सहगल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके पेट में भ्रूण की हलचल कम होने पर क्या करें, इस बारे में जानकारी दी है। 

पेट में बच्चा हलचल ना करे तो क्या करना चाहिए? 

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भ्रूण की कम हलचल महसूस होना परेशानी का कारण बन सकता है। लेकिन अगर गर्भावस्था के दौरान कभी आपको पेट में भ्रूण की कम हलचल महसूस हो तो आप कुछ बातों का ध्यान रख सकती हैं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण की हलचल में उतार-चढ़ाव होना आम बात है। लेकिन किसी भी बदलाव को महसूस करने पर इसे नजरअंदाज करना शिशु के लिए जोखिम का कारण बन सकता है। इसलिए, जब भी आपको भ्रूण की हलचल महसूस होना बंद हो जाए तो सबसे पहले, कुछ मीठा खाने की कोशिश करें। मीठा खाद्य पदार्थ खाने या पीने से कभी-कभी भ्रूण हलचल करने लगते हैं। आप जो भी खाए या पिएं उसके बाद, अपनी बाईं ओर करवट करके लेट जाएं। यह स्थिति आपके प्लेसेंटा में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है, और शिशु की हरकतों को महसूस करने में आपकी मदद कर सकती है। जब आपको भ्रूण की हल्की हलचल महसूस होने लगे तो उनकी गतिविधि पर ध्यान दें और शांत वातावरण में बैठने की कोशिश करें, ताकि आप आराम से भ्रूण की हलचल को पूरी तरह महसूस कर पाएं। दरअसल कभी-कभी, शिशु सो रहा हो सकता है, और लेटने से उसे जागने और हिलने-डुलने के लिए बढ़ावा दिया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान वजन कम करना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें इसके नुकसान 

पेट में बच्चे की हलचल कम क्यों होती है? 

  • गर्भ में भ्रूण के सोने के कारण
  • भ्रूण का विकास धीमा होना 
  • प्लेसेंटा या गर्भनाल में कोई समस्या होना 
  • एमनियोटिक द्रव का कम होना 

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान गर्भ में शिशु का वजन कैसे बढ़ाएं? 

  • गर्भनाल गर्दन के चारों ओर लिपट जाना 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Chandni Sehgal | MBBS, MS (OBGY), FMAS, DMAS, Asso-RCOG (UK) (@busy_birthing)

इन तरीकों को आजमाने के बाद भी अगर गर्भ में भ्रूण की हलचल महसूस न हो तो आप इस समस्या को नजरअंदाज किए बिना तुरंत अपने डॉक्टर से जांच करवाएं।

Image Credit: Freepik 

Read Next

क्‍या पेट में इंफेक्‍शन की समस्‍या प्रेग्नेंसी को प्रभाव‍ित करती है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer