घर पर अलसी से तैयार करें टेस्टी स्नैक्स, एक्सपर्ट से जानिए इस स्नैक्स से सेहत को होने वाले फायदे

रोस्टेड अलसी से अगर आप बोर हो गए हैं, तो घर पर अलसी से तैयार करें ये टेस्ट स्नैक्स। सेहत और स्वाद में हो सकता है बैस्ट
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर अलसी से तैयार करें टेस्टी स्नैक्स, एक्सपर्ट से जानिए इस स्नैक्स से सेहत को होने वाले फायदे


अलसी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आप थायराइड हार्मोन को कंट्रोल कर सकते हैं। अधिकतर लोग अलसी का सेवन रोस्ट करके करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलसी से आप कई तरह के डिशेज तैयार कर सकते हैं। जी हां, अलसी का सेवन आपको सिर्फ रोस्ट बनाकर करने की जरूरत नहीं है. बल्कि इससे आप एक स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी हो सकता है। ऐसे शाकाहारी लोग जो अपने शरीर में ओमेगा 3 की कमी को पूरा नहीं कर पाते हैं। उनके लिए यह डिश एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं किस तरह तैयार करें ये स्वादिष्ट डिश -

कैसे तैयार करें अलसी से टेस्टी स्नैक्स

हम जो स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, वह बिहार के राज्यों में अधिक बनाया जाता है। इसका सेवन आप चिप्स की तरह कर सकते हैं। इस स्नैक्स को तैयार करने के लिए  आइए जानते हैं जरूरी बातें -

इसे भी पढ़ें - एलर्जी होने पर क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? एक्सपर्ट से जानें एलर्जी की डाइट टिप्स और सुरक्षा के नियम 

आवश्यक सामाग्री

  • अलसी - 5 कटोरी
  • पानी - 1 कप
  • उड़द दाल का बेसन - 1 कटोरी
  • कलौंजी - 2 चम्मच
  • अजवाइन- 2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

इस स्नैक्स को तैयार करने के लिए सबसे पहले अलसी को एक बर्तन में रखें। अब उड़द दाल के बेसन को पानी में मिक्स करें। इसमें नमक, कलौंजी और अजवाइन डालें। अब इस पेस्ट को अलसी में डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को बड़ी की तरह धूप में एक कपड़े पर रखें। 2 दिन तक इसे अच्छे से सुखाएं। 

लीजिए आपका स्नैक्स तैयार है। आप इसे घी फ्राई करके खा सकते हैं। अगर आप ज्यादा घी या तेल यूज नहीं करना चाहते हैं, तो रोस्ट करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

क्या कहती हैं एक्सपर्ट

इस डिश के बारे में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि अलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में यह डिश भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इसमें अजवाइन और कलौंजी भी मिलाई जाती है, जो आपके इम्यून पावर को विकसित करता है। साथ ही इसके सेवन से पाचन भी दुरुस्त रह सकता है। डायटीशियन बताती हैं कि अगर आप घी या तेल में तलने के बजाय रोस्ट करके खाते हैं, तो यह आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है। इस स्नैक्स को खाने से सेहत को होने वाले अन्य फायदे-

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

डायटीशियन कहती हैं कि अगर आप इस स्नैक्स को नियमित रूप से खाते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रह सकेगा। दरअसल, अलसी के सेवन से आपके ब्लड में शुगर का स्तर कम होता है। साथ ही यह आपको आंतरिक रूप से स्वस्थ रखने में आपकी मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें - सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है सैल्मन मछली, जानें इसे खाने के 6 फायदे

फीमेल हार्मोंस के लिए है बेहतर

अलसी में लाइगन नामक तत्व होते हैं, तो आंतों को सक्रिय करते हैं। इसके साथ ही इससे अन्य तत्वों का निर्माण होता है, जो फीमेल हार्मोंस को संतुलित करते हैं।

शाकाहारी के लिए है बेहतर

यह डिश शाकाहारी लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह ओमेगा3 का बेहतरीन विकल्प है। मछली को ओमेगा3 का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है, लेकिन शाकाहारी लोग मछली का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में यह डिश शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 

स्किन पर लाए चमक

अलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकैमिकल्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में असरदार होते हैं। इससे आपकी स्किन की झुर्रियां कम होती हैं। साथ ही आपकी स्किन पर निखार आता है।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

उम्र के साथ बढ़ रही चेहरे की झुर्रियां तो फॉलो करें ये 6 डाइट और फिटनेस टिप्‍स, रहेंगी हेल्‍दी और जवां

Disclaimer