क्या आप भी करते हैं माउथवॉश का प्रयोग? जान लें इसके ज्यादा इस्तेमाल के 5 नुकसान

Disadvantages of Using Mouthwash: माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल करने से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आप भी करते हैं माउथवॉश का प्रयोग? जान लें इसके ज्यादा इस्तेमाल के 5 नुकसान


Disadvantages of Using Mouthwash: आमतौर पर लोग दांतों की सफाई करने के लिए ब्रश और माउथवॉश का सहारा लेते है। कई लोग, तो माउथवॉश का प्रयोग इस तरह से करते है जैसे ये भी ब्रश जितना भी जरूरी हो। लेकिन क्या आप जानते हैं माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके इस्तेमाल से थोड़ी देर के लिए आपको खूशबूदार सांसो का अनुभव, तो हो सकता है। लेकिन इसके नियमित उपयोग से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं माउथवॉश के ज्यादा इस्तेमाल करने पर होने वाले नुकसान के बारे में।

मुंह में रूखेपन की समस्या

ज्यादा माउथवॉश के इस्तेमाल से मुंह में रूखापन बढ़ सकता है। माउथवॉश में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते है, जो मुंह में रूखेपन की समस्या को बढ़ाता है। मुंह में रूखेपन के कारण आपको मुंह में बार-बार ड्राईनेस का अनुभव होगा। माउथवॉश में अल्काहेल पाया जाता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

मुंह के हेल्दी बैक्टीरिया को हटाता है

माउथवॉश का ज्यादा इस्तेमाल करने से मुंह के हेल्दी बैक्टीरिया हट जाते हैं। अधिकतर लोग माउथवॉश का इसलिए इस्तेमाल करते हैं। जिससे मुंह के अंदर की बदबू दूर हो। लेकिन माउथवॉश मुंह से गुड बैक्टीरिया को भी हटा देता है। ये बैक्टीरियां दांतो को मजबूत बनाने के साथ मसूड़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। 

मुंह में जलन हो सकती है

माउथवॉश के ज्यादा इस्तेमाल से मुंह में जलन पैदा हो सकती है। माउथवॉश में काफी मात्रा में एल्कोहल होने के साथ बैक्टीरिया भी पाए जाते है, जो दांतों में दर्द और मुंह में जलन पैदा कर सकते हैं। माउथवॉश में पाया जाने वाला एल्कोहल दांतों को नुकसान भी पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें-  इन 5 समस्याओं में भूलकर भी नहीं खानी चाहिए मूंगफली, सेहत को होंगे नुकसान

Mouthwash

दांतों में परेशानी

माउथॉश के ज्यादा प्रयोग से दांतों में परेशानी बढ़ सकती है। माउथवॉश में पाए जाने वाला एल्कोहल दांतो में सड़न, दर्द और दांतों को कमजोर भी बना सकता है। कई माउथवॉश को करने से मुंह में जलन और लालपन की दिक्कत भी हो जाती है।

दांतो में स्टेनिंग की समस्या

माउथवॉश के इस्तेमाल से दांतों में स्टेनिंग की समस्या काफी बढ़ सकती है। माउथवॉश में ऐसे तत्व पाए जाते है, जो दांतों में निशान को पैदा करते है। ये निशान दांतों को खराब करके दांतों की खूबसूरती को कम करते है। 

इसे भी पढ़ें- रूखे, बेजान और डैमेज हो चुके बालों में नई जान डाल देंगी ये 5 टिप्स

अगर आप इसका इस्तेमाल डेंटिस्ट के कहने या एक निश्चित मात्रा में करते हैं, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें माउथवॉश के ज्यादा इस्तेमाल से बचें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

मांसपेशियों में दर्द किस विटामिन की कमी से होता है? जानें कैसे करें इसकी कमी पूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version