Amla Benefits for Kids: आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम आदि पाया जाता हैं। इसको नियमित खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। आंवला शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। बड़े लोग, तो आंवले के औषधीय गुण जानकर उसको डाइट में शामिल कर लेते है। लेकिन बच्चों को आंवला खिलाना काफी चैलेंजिग होता है। बच्चों की बढ़ती उम्र में इसे शामिल करने से बच्चों को बहुत फायदा भी होता हैं। आइए जानते हैं बच्चों को आंवला खिलाने के फायदों के बारे में।
पाचन तंत्र करें मजबूत
बच्चों की डाइट में आंवला शामिल करने से बच्चों को कब्ज नहीं होती है। जिससे उनकी भूख बढ़ती है। बच्चों का नियमित आंवला खिलाने से पाचन तंत्र मजबूत होता हैं। कई बार बच्चों के पेट में जल्दी-जल्दी इंफेक्शन होता है। जिस कारण उन्हें पेट से संबंधित परेशानियां होती है। आंवला बच्चों में पेट में इंफेक्शन होने से भी रोकता है।
टॉप स्टोरीज़
बच्चों की इम्यूनिटी करें मजबूत
बचपन में कई बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती हैं। जिस कारण वो जल्दी बीमार पड़ते रहते है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ उनको हेल्दी रखने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाएं
आजकल छोटे-छोटे बच्चे भी घंटो मोबाइल और टीवी के आगे बैठे रहते है। जिस कारण उनकी आंख कमजोर होने के साथ खुजली और आंख लाल होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आंवला बच्चों को खिलाने से आंखों की रेटिना हेल्दी होती है। साथ ही कमजोर नजर की परेशानी भी दूर होती हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए पिएं ये 5 तरह के हेल्दी सूप, जानें रेसिपी
दिमाग को तेज करता है
आंवला बच्चों के दिमाग को तेज करने में मदद करता है। अगर आपको बच्चा भी याद करके भूल जाता है, तो उसे नियमित आंवला को खिलाएं। ऐसा करने से उसका दिमाग तेज होगा और उसकी स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी।
खून की कमी करें दूर
आंवला बच्चों को खिलाने से शरीर में खून की कमी दूर होती हैं। आंवला रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायता करता हैं। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं हो पाती। इसके सेवन से बच्चों के शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।
बच्चों को आंवला खिलाने के तरीके
बच्चों को आंवला कई तरीकों से खिलाए जा सकते हैं। आप बच्चों को आंवले का मुरब्बा या कैंडी को आसानी से खिला सकते हैं। ये बच्चों को काफी पसंद भी आता है। बच्चों को आंवला खिलाने के लिए उनके लिए बनाई गई दाल और सब्जी में भी इसे आसानी से ऐड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दांतों को कीड़ों से बचाना है तो करें इन 5 चीजों का प्रयोग
आंवला बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें बच्चों को अगर कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik