Heal Cavities Naturally At Home: दांत में कीड़ा लग जाने पर दांतों में बहुत दर्द होता है। दांतो में कीड़ा इनमें सड़न के कारण होता है। ये कीड़े दांतों को खोखला कर देते हैं। ऐसे में कई लोग दांतों के कीडा लगाने से बचाने के लिए बाजार में मिलनी वाली कई तरह दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। ये दवाइयां महंगी होने के साथ नियमित इनके इस्तेमाल करने से शरीर को नुकसान भी हो सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जो हर घर में अधिकतर मौजूद होती है और दांतों पर इसके इस्तेमाल से दांतों में कीड़ा नहीं लगता। साथ ही दांत लंबे समय तक स्वस्थ भी रहते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
अमरूद के पत्ते
अमरूद के साथ इसके पत्ते भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्ते दांतों में कीड़ा लगने से बचाते हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए अमरूद के पत्तों को तोड़कर छोटे टुकड़े में काट लें। अब इन पत्तों को गर्म पानी में अच्छे से उबाल लें। इस पानी से कुल्ला करने से दांतों में कीड़ा नहीं लगता है और कैविटीज भी दूर होती है।
टॉप स्टोरीज़
लौंग का तेल
लौंग का तेल शरीर के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। लौंग का तेल इस्तेमाल करने के लिए कैविटी वाले दांतो पर रूई की मदद से इस तेल को सीधे लगा लें। लौंग के तेल में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जो कीड़ों को हटाकर दांतों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या आप भी करते हैं माउथवॉश का प्रयोग? जान लें इसके ज्यादा इस्तेमाल के 5 नुकसान
लहसुन
लहसुन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। कीड़ों पर लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटकर कीड़े वाले हिस्से पर रखा जा सकता है। ऐसा करने से दातों पर कीड़ा नहीं लगेगा और दांत स्वस्थ भी रहेंगे।
एलोवेरा
एलोवेरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल करने से दांतों को कीड़ा लगने से बचाया जा सकता है। एलोवेरा में पाए जाने वाला बैक्टीरिया मुंह में पाया जाने वाला कीटाणु से लड़ने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसके जैल और टी ट्री ऑयल को मिक्स करके लगाया जा सकता हैं। ऐसा नियमित करने से दांतों में कीड़ा नहीं लगता है।
नारियल का तेल
नारियल का तेल शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए मुंह में नारियल तेल को 5 से 10 मिनट के लिए घुमाना है। ऐसा करने से मुंह के बैक्टीरिया कम होने के साथ दांतों में कीड़ा भी नहीं लगेगा। इस तरीके को ऑयल पुलिंग मेथ्ड भी कहते है, जो आजकल काफी पॉपुलर हो रहा है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में शाम की हल्की-फुल्की भूख के लिए पिएं ये 5 तरह के हेल्दी सूप, जानें रेसिपी
इन सभी तरीकों से दांत को कीड़ों लगने से बचाया जा सकता है। लेकिन इन तरीके के साथ अपने डेंटिस्ट से रूटिन चेकअप अवश्य कराएं।
All Image Credit- Freepik