सर्दी में आंखें लाल क्यों हो जाती हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय

Eye Redness in Winter: आंखों की लालिमा को कम करने के लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी में आंखें लाल क्यों हो जाती हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय


Eye Redness: सर्दियों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं में आंखों से पानी आना और आंखों का लाल होना शामिल है। इसके साथ ही कुछ लोगों को आंखों में काफी दर्द रहता है। यह स्थिति काफी असहज होती है। इसके अलावा एलर्जी के कारण भी आंखें लाल हो सकती हैं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, ताकि सर्दी में आंखें लाल होने की परेशानियों को कम किया जा सके। आज हम आपको इस लेख में सर्दी में आंखें लाल होने की परेशानी को कम करने के उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं आंखों की लालिमा कैसे कम करें?

कैसे हो जाती हैं आंखें लाल?

  • ठंडी हवाओं के कारण।
  • एलर्जी।
  • आंखों की थकान।
  • वायु प्रदूषण।
  • धूल-मिट्टी।
  • लंबे समय तक कांटेक्ट लेंस लगाए रखना।

इसे भी पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

आंखों की लालिमा कैसे कम करें?

आंखों की लालिमा को कम करने के लिए कुछ आसान से घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपायों के बारे में-

आंखों की दवा

आंखों की लालिमा और खुजली को कम करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप्स ले सकते हैं। इन डॉप्स से आपको एलर्जी और लालिमा से छुटकारा मिल सकता है।

गर्म सिंकाई 

आंखों की लालिमा को कम करने के लिए गर्म सिंकाई करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे आंखों की खुजली और लालिमा कम होती है। ठंडी सिंकाई करने के लिए एक साफ कपड़ा लें। इसे गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें। इसके बाद इस कपड़े से आंखों की सिंकाई करें। इससे आपको लालिमा और खुजली से काफी आराम मिलेगा।

दूध और शहद

आंखों का लालपन कम करने के लिए दूध और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच दूध और 1 चम्मच शहद लें। अब इन दोनों को मिक्स करके आंखों के आसपास लगाएं। इससे आंखों को ठंडक मिलती है। साथ ही शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण आंखों की लालिमा को कम करने में प्रभावी हो सकता है। 

एलोवेरा का करें इस्तेमाल 

आंखों की लालिमा को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया  जा सकता है। यह आपकी आंखों के लिए जड़ी-बूटी की तरह कार्य कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए एलोवेरा जेल लें। इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें। अब इसे अपनी आंखों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे आंखों की सूजन और लालिम कम हो सकती है। 

खीरे का करें प्रयोग

आंखों की लालिमा को कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए खीरे का दो स्लाइस काट लें। अब इसे अपनी आंखों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। करीब 10 से 15 मिनट बाद इसे आंखों से हटा लें। इससे आंखों की लालिमा कम होगी। साथ ही आपकी आंखों को काफी आराम महसूस होगा। 

 

Read Next

शरीर से काले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version