Doctor Verified

एलर्जी के कारण हो गई हैं आपकी आंखें लाल? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

Tips To Get Rid Of Eye Redness From Allergies In Hindi: एलर्जी के कारण आंखें लाल हो जाती हैं, दर्द होता है और इचिंग भी हो सकती है। इस तरह की कंडीशन में क्या करना चाहिए? जानें, एक्सपर्ट से-
  • SHARE
  • FOLLOW
एलर्जी के कारण हो गई हैं आपकी आंखें लाल? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

How To Get Rid Of Eye Redness From Allergies In Hindi: आमतौर पर एलर्जी हमारे इम्यून सिस्टम का किसी हार्मलेस चीज के प्रति ओवर रिएक्शन का नतीजा होता है। ये हार्मलेस चीजें कुछ भी हो सकती हैं, जैसे पोलन डस्ट, खास किस्म के फूड आइटम, दवाएं या कोई फैब्रिक आदि। बहरहाल, आंखों की एलर्जी इन्हीं किसी कारण से होती है। आंखों की एलर्जी को आई कंजक्टिवाइटिस के नाम से जाना जाता है। एलर्जी की वजह से कई तरह की दिक्कतें आंखों में होने लगती हैं। इसमें आंखों से पानी आना, आंखों में सूजन, आईलिड का सूज जाना। आई एलर्जी की वजह से आंखें बहुत ज्यादा लाल भी हो जाती हैं। इस तरह की स्थिति में क्या किया जाए? क्योंकि अगर आंखों को बिना ट्रीटमेंट के ऐसे ही छोड़ दिया जाए, तो इसकी वजह से परेशानी बढ़ सकती है। आंखें बहुत ज्यादा लाल हो जाती हैं और इसमें इचिंग भी हो सकती है। यहां हम जानेंगे कि जब एलर्जी के काराण आंखें लाल हो जाती हैं, तो इस स्थिति में क्या किया जाना चाहिए? आइए, मानते हैं आईक्यू अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा की सलाह।


इस पेज पर:-


एलर्जी के कारण हुई लाल आंखों से कैसे छुटकारा पाएं- Remedies For Red Allergic Eyes In Hindi

how to get rid of eye redness from allergies in hindi 02 (3)

लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का यूज करें

एलर्जी की वजह से आंखें लाल हो गई हैं, तो जरा भी लापरवाही न करें। यह स्थिति बिल्कुल सही नहीं होती है। इससे आंखों में दर्द तथा सूजन बढ़ सकती है। ऐसी कंडीशन में आप डॉक्टर की सलाह पर लुब्रिकेंट आई ड्रॉप का यूज करें। इसके इस्तेमाल से जल्द से जल्द आंखों की नमी लौट आती है, ड्राईनेस दूर होती है और इचिंग से भी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या स्विमिंग करने के बाद जलने लगती हैं आंखें? ये 5 उपाय करेंगे समस्या का समाधान

आंखों की ठंडी सिंकाई करें

अगर आंखें बहुत ज्यादा लाल हो गई है, तो ऐसी कंडीशन में आप आंखों की बर्फ या ठंडे कपड़े से सिंकाई कर सकते हैं। सिंकाई करने से भी आंखों को राहत मिल जाती है। इससे आंखें रिलैक्स होती हैं और रिफ्रेशिंग फील होता है। यहां तक कि आंखों की सूजन भी दूर होती है। हां, इस बात का ध्यान रखें कि जब गीले कपड़े का इस्तेमाल आंखों को सिंकाई के लिए करें, तो साफ कपड़ा ही इस्तेमाल करें। साथ ही कपड़ा सूती का हो, तो बेहतर होता है।

आंखों को पानी से धोएं

कुछ-कुछ देर के समय के अंतराल में आप अपनी आंखों को सादे पानी से वॉश कर सकते हैं। यह बहुत ही हेल्पफुल तरीका होता है। इससे आंखों की सूजन में कमी आती है, आंखें रिलैक्स होती हैं और धीरे-धीरे आंखों की ड्राईनेस भी दूर होती है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आंखों पर पानी डालने के बावजूद आंखों की सूजन दूर नहीं होती है, तो इसके प्रति लापरवाही न करें। जितना जल्दी हो सके, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज करवाएं।

डॉक्टर से मिलें

कई बार ऐसा होता है कि घर के उपाय अपनाने के बावजूद आंखों की रेडनेस दूर नहीं होती है। यह सही नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो संभवतः आंखों की दिक्कत बढ़ गई है। ऐसी कंडीशन में आप डॉक्टर से मिलें और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं। ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आंखों की रेडनेस या इचिंग बढ़ जाए।

इसे भी पढ़ें: स्विमिंग के दौरान त्वचा के साथ ही आंखों का भी रखें खास ख्याल, अपनाएं ये 4 टिप्स

आई एलर्जी हो, तो क्या न करें?

  1. आंखों में एलर्जी होने पर आपको कॉन्टैक्ट लेंस नहीं लगाना चाहिए।
  2. आंखों को बार-बार हाथों से छूने या रगड़ने से बचें।
  3. आंखों पर साबुन लगाने से बचें। इससे आपकी एलर्जी बिगड़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • आप एलर्जी से लाल आंखों का इलाज कैसे करते हैं?

    एलजी की वजह से आंखें लाल हो रही हैं, तो बेहतर है उसकी अनदेखी किसी भी स्थिति में न करें। सबसे पहले एलर्जन के बारे में पता लगाएं। यह देखें कि किस तरह की चीजों से आंखां की एलर्जी ट्रिगर हो जाती है। इसके बाद, आप आई ड्रॉप्स का यूज कर सकते हैं। इससे काफी आराम मिलने लगता है।
  • लाल आंखों से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं?

    आंखें बहुत ज्यादा लाल हैं, तो डॉक्टर के पास जाएं। घर में आंखों की रेडनेस कम करनी हैं, तो कोल्ड कंप्रेस का यूज करें। आर्टिफिशियल टियर भी इसमें फायदेमंद हो सकते हैं।
  • एलर्जी से आंखों की सूजन कैसे कम करें?

    एलर्जी की वजह से आंखों में सिर्फ सूजन नहीं होती है, बल्कि आंखों में रेडनेस, इचिंग और अन्य समस्याएं हो जाती हैं। इन्हें कम करने के लिए आप आई ड्रॉप का यूज कर सकते हैं, ठंडी सिंकाई करें और ऐसी चीजों से दूर रहें, जिनसे आपको एलर्जी है।

 

 

 

Read Next

क्या गीले बालों के साथ सोने से सिरदर्द होता है? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 14, 2025 18:37 IST

    Published By : Anurag Gupta

TAGS