Ways To Reduce Burning Eyes After Swimming In Hindi: गर्मी के दिनों शायद ही कोई ऐसा शख्स हो, जिसे स्विमिंग करना पसंद न हो। वैसे भी स्विमिंग करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह फिजिकल एक्टिविटी है, जिससे हमारी हड्डियां लचीली बनती हैं और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यही नहीं, स्विमिंग का हमारी मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। मगर आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि स्विमिंग करने के बाद आंखों में जलन होने लगती है। कभी-कभी आंखों की जलन इतनी बढ़ जाती है कि उसे सामान्य होने में काफी समय लग जाता है। सवाल है, ऐसे में क्या किया जा सकता है? यहां हम जानेंगे कि स्विमिंग करने के बाद आंखों में जलन होने पर आप क्या करें। इस संबंध में हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में हमने आईक्यू अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा से बात की।
स्विमिंग के बाद आंखों में जलन होने पर क्या करें?- How To Reduce Burning Eyes After Swimming In Hindi
आंखों को सादे पानी से धोएं
स्विमिंग पूल के पानी को स्वच्छ रखने के लिए क्लोरीन, क्लेरिफायर जैसे केमिकल्स का यूज किया जाता है। इससे पानी लंबे समय तक साफ रहता है और इसमें स्विमिंग करना सेफ होता है। लेकिन, फिर भी कभी-कभी स्विमिंग करते हुए आंखों में केमिकल चला जाता है, जिसे अांखां में जलन होने लगती है। इस स्थिति में तुरंत अपनी आंखों को सादे पानी से धो लें। इससे आंखों में गया इरिटेंट निकल जाता है और आंखों की जलन कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: स्विमिंग के दौरान त्वचा के साथ ही आंखों का भी रखें खास ख्याल, अपनाएं ये 4 टिप्स
आंखों पर आइसपैक लगाएं
अगर स्विमिंग करने के बाद आंखों में जलन होने लगे और सादे पानी से आंखें धोने के बावजूद जलन कम न हो, तो इस स्थिति में अपनी आंखों को बर्फ का टुकड़ा या आइसपैक मलें। कुछ देर के लिए आंखों को बंद करके आइसपैक रगड़ने से जलन धीरे-धीरे कम हो जाती है। कई बार आंखों में केमिकल जाने के कारण आंखों में सूजन भी होने लगती है। इस कंडीशन में भी आइसपैक कारगर तरीके से काम करता है।
आई ड्रॉप यूज करें
कई बार आपने नोटिस किया होगा कि स्विमिंग करने के बाद आंखों की जलन इतनी तीव्र हो जाती है, तो उसे सहना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप लापरवाही न करें। सबसे पहले आंखों को धोकर जलन कम करने की कोशिश करें। अगर इससे आपको विशेष आराम न मिले, तो आंखों में लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का यूज कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आंखों से पानी बहने लगता है। आंसू के जरिए इरिटेंट या केमिकल आंखों से बाहर निकल आते हैं और जलन खुद-ब-खुद कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्विमिंग से पहले और बाद में अपनी स्किन की ऐसे करें देखभाल, दूर रहेंगी कई समस्याएं
आंखों को रगड़े नहीं
आंखों में जलन हो या कोई बाहरी प्रोडक्ट आंखों में चला जाए। इंसानी प्रवृत्ति होती है, वे तुरंत हाथों से आंखों को रगड़ने लगते हैं। स्विमिंग के बाद हो रही आंखों की जलन की अवस्था में आंखों को रगड़े नहीं। ध्यान रखें कि स्विमिंग करने की वजह से इरिटेंट आपके हाथों में भी लग जाते हैं। उसी हाथ से आंखों को रगड़ने का मतलब है कि जलन बढ़ सकती है। साथ ही, आंखों की रेडनेस और जलन में भी इजाफा हो सकता है। आंखों को हाथ लगाना ही हो, तो सबसे पहले अपने हाथों को साफ पानी से धोएं।
डॉक्टर से मिलें
अगर सादे पानी से आंखें धोने के बावजूद जलन कम नहीं हो रही है और आपने अन्य उपाय भी अपना लिए हैं। ऐसी स्थिति में बिना देरी किए आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। वे आपकी आंखों की जांच करके बताएंगे कि असली समस्या क्या है। इसके बाद उनकी दी हुई सलाह को मानें। साथ ही, दी हुई दवा को समय-समय पर आंखों में लगाएं। जल्द ही आराम आ जाएगा।
All Image Credit: Freepik
FAQ
स्विमिंग के बाद आंखों की जलन कैसे ठीक करें?
स्विमिंग के बाद आंखों पर स्टेराइल सलाइन सॉल्यूशन डालें। करीब 20 मिनट के लिए अांखों को ऐसा ही छोड़ दें। करीब 4-6 घंटे तक स्विमिंग भी न करें। जलन धीरे-धीरे कम हो जाएगी।आंखों की जलन ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है?
आंखों में जलन किस कारण हो रही है, उसी के आधार पर इलाज या उपाय के बारे में बताया जा सकता है। सामान्यतः ठंडे पानी से आंखें धोने पर आंखों की जलन तुरंत ठीक हो जाती है। आप आंखों की बर्फ से सिंकाई भी कर सकते हैं।तैरने के बाद आपकी आंखों को वापस सामान्य होने में कितना समय लगता है?
तैरने के बाद आंखों को नॉर्मल होने में कुछ घंटों का समय लगता है। अगर स्विमिंग के बाद कुछ दिनों तक आंखों में जलन बनी रहे, तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।