Stomach Heaviness After Eating Causes: अगर पेट स्वस्थ है, तो आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन पेट में थोड़ी सी भी गड़बड़ी संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अकसर लोगों को पेट में दर्द, गैस, कब्ज बनने की शिकायत होती है। वही कुछ लोगों को पेट में भारीपन भी महसूस हो सकता है, खासकर खाना खाने के बाद। कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट में भारीपन हो सकता है या फिर पेट में दर्द हो सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस स्थिति में आपको सांस लेते समय बदबू आना, मल त्याग में परेशानी हो सकती है। लेकिन खाना खाने के बाद पेट में भारीपन क्यों होता है, विस्तार में जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव-
खाना खाने के बाद पेट में भारीपन के लक्षण (Stomach Heaviness After Eating Symptoms)
पेट में भारीपन के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
- एसिड रिफ्लेक्स
- बदबूदार सांस
- सूजन
- डकार
- पेट फूलना
- पेट में जलन
- जी मिचलाना
- पेट दर्द
अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण का महसूस कर रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। ये सामान्य लक्षण हैं, लेकिन कुछ लक्षण गंभीर भी हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-
- सांस लेने या निगलने में कठिनाई
- खून निकलना
- मल में खून आना
- तेज बुखार
- छाती में दर्द
- पेट में भारीपन
इसे भी पढ़ें - खाना खाने के कितनी देर बाद टहलना चाहिए? जानें खाने के बाद वॉक करने के 8 फायदे
खाना खाने के बाद पेट में भारीपन क्यों लगता है? (Stomach Heaviness After Eating Causes)
पेट में भारीपन कई कारणों की वजह से हो सकता है। ये सामान्य से लेकर गंभीर कारण हो सकते हैं। जानें पेट में भारीपन के कारण-
ओवरइटिंग
खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस हो रहा है, तो यह ओवरइटिंग के कारण हो सकता है। अगर पेट भरने के बाद भी आप खा रहे हैं तो इससे पेट की समस्याएं हो सकती है। इसलिए ओवरइटिंग करने से बचें।
जल्दी-जल्दी खाना
खाना हमेशा धीरे-धीरे चबाकर खाने की सलाह दी जाती है। इसलिएआपको कभी भी जल्दबाजी में भोजन नहीं करना चाहिए। जल्दी-जल्दी में खाना खाने से पेट में भारीपन का अहसास हो सकता है। पेट में दर्द भी हो सकता है।
मसालेदार भोजन
अधिक मिर्च-मसालेदार भोजन हमारी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। अधिक मसालेदार भोजन खाने का असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे पाचन में गड़बड़ी होती है। अगर आप रोजाना मसालेदार भोजन खाते हैं, तो आपको खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - खाना खाने के बाद चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण और ठीक करने के उपाय
डायजेस्ट न होने वाला भोजन खाना
फास्ट फूड, जंक फूड या फिर अधिक तला हुआ खाना जल्दी से डायजेस्ट नहीं हो पाता है। इसके अलावा मैदा को पचाने में भी दिक्कत आती है। अगर आप अकसर ही ऐसा खाना खाते हैं, तो इससे आपको पेट में दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। इसलिए जितना संभव हो घर का बना खाना ही खाएं।
इसके अलावा कभी-कभी पेट में भारीपन किसी समस्या की वजह से भी हो सकता है। हर्निया, पेप्टिक अल्सर, फूड एलर्जी, अग्नाशयशोथ, गैस्ट्रोओसफेगल रिफ्लक्स रोग की वजह से भी पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
पेट में भारीपन से बचाव के उपाय
- फैट युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
- पेट में भारीपन से बचने के लिए मैदा, तला हुआ और मसालेदार भोजन खाने से बचें।
- खाना अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं। खाना हमेशा शांति से खाना चाहिए।
- ओवरइटिंग से बचें। कम मात्रा में भोजन करें।
- पेट में भारीपन से बचने के लिए अपनी जीवनशैली में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें।
- धूम्रपान और एल्कोहल पीने से बचें।
- तनाव, डिप्रेशन या चिंता में रहने से बचें।
अगर आपको हर रोज ही पेट में भारीपन रहता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। क्योंकि कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।
Read Next
Monkeypox: तेजी से फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस, कैसे पहचानें मंकीपॉक्स से संक्रमित हैं या नहीं?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version