Doctor Verified

क्या बच्चों को रात में फल खिलाना सही होता है? पैरेंट्स जरूर दें ध्यान

Should Babies Eat Fruit At Night: बच्चों को रात में फल खिलाने से बचना चाहिए। इससे उन्हें एसिडिटी, ब्लोटिंग या पेट में गैस बनने की समस्या हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बच्चों को रात में फल खिलाना सही होता है? पैरेंट्स जरूर दें ध्यान

Can Kids Have Fruit Before Bed: बच्चों के लिए फल खाना अच्छा होता है। इसमें मौजूद अलग-अलग तरह के पोषक तत्व बच्चों के विकास में काफी मदद करते हैं। इससे उनकी पाचन क्षमता में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कॉग्निटिव डेवेलपमेंट बेहतर होती है। बहरहाल, कई पैरेंट्स अपने छोटे बच्चों को रात के समय भी फल खिलाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई रात के समय बच्चों को फल खिलाया जाना सही होता है? कहीं इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है? आइए, जानते हैं मुंबई स्थित Zynova Shalby Hospital में डॉ. श्रुति घाटलिया से।


इस पेज पर:-


क्या बच्चों को रात में फल खिलाना सही होता है?- Is It Bad To Give Baby Fruit Before Bed

can babies eat fruits at night 1 (7)

आमतौर पर रात में फल खाना सही नहीं होता है। यह उनके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बच्चों को दिन की शुरुआत में ही फल खिलाना लाभकारी होता है। रात के समय फल खिलाने से बच्चों को पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, उनकी नींद बाधित हो सकती है और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। हालांकि, ऐसा कहना गलत होगा कि सभी फल रात के समय नहीं खाने चाहिए। कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जो रात के समय खाने से पाचन क्षमता में सुधार हो सकता है। विशेषज्ञ आगे बताते हैं कि अगर पैरेंट्स अपने बच्चों को रात के समय फल खिलाना चाहते हैं, तो उन्हें चेरी, अंगूर जैसे फल खिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या रात के खाने में सिर्फ फल खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें सेहत पर इसका प्रभाव

रात के समय बच्चों को क्यों न खिलाएं फल?

पाचन संबंधी समस्याः वैसे तो फलों का सेवन करना अच्छा होता है और इन्हें पचाया जाना भी आसान होता है। हालांकि, डिनर से कुछ देर पहले छोटे बच्चे को फल देना सही नहीं होता है, इससे उन्हें पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे ब्लोटिंग, पेट में गैस बनना, अपच आदि।

नींद में दिक्कतः रात के समय फलों का सेवन करने से बच्चों में ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक कर सकता है। ऐसे में बच्चे के लिए गहरी नींद लेना मुश्किल हो जाता है। उनकी नींद बाधित हो सकते हैं। ऐसे में बच्चे सुबह के समय काफी चिड़चिड़ रहते हैं।

एसिडिटी होनाः रात को सोने से ठीक कुछ देर पहले फलों का सेवन करने से एसिडिटी हो सकती है। यह कंडीशन भी बच्चों के लिए सही नहीं है। खासकर, छोटे बच्चों के लिए ये चिंता का विषय हो जाता है, क्योंकि एसिडिटी के कारण वे सो नहीं पाते हैं और पूरी रात परेशान रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट

बच्चों को फल कैसे खिलाएं

अगर आप बच्चे को फल खिलाना चाहते हैं, तो इसके लिए यहां दिए गए गाइडलाइन को जरूर फॉलो करें-

  1. दिन की शुरुआत में ही बच्चे को फल खिलाएं। 
  2. रात के समय बच्चों को सिट्रस फ्रूट न दें।
  3. रात के समय बच्चे को चेरी या अंगूर जैसे फल खाने के लिए दें।
  4. बच्चों को कई नया फल खाने के लिए देना है, तो सुबह के समय ट्राई करें।
  5. बेहतर होगा कि बच्चों कोई भी नया फल इंट्रोड्यूस कराने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

बच्चों के लिए फलों का सेवन किया जाना अच्छा होता है। इससे उनकी ग्रोथ पर पॉजिटिव असर पड़ता है और उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है। यहां तक कि उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जो कि भविष्य में उन्हें बीमार होने के जोखिम से बचाती है। इसके बावजूद, इस बात का ध्यान रखें कि रात के समय बच्चों को फल खाने के लिए न दें। इसका उनकी पाचन क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • रात में कौन से फल खा सकते हैं?

    रात में सोने से पहले आप आसानी से पचने वाले फल खाइए। इसमें सेब, केला, पपीता, चेरी और कीवी आदि शामिल हैं। इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं, जो नींद में सुधार करते हैं और हार्मोन को बैलेंस्ड बनाए रखते हैं।
  • क्या बच्चे के लिए रात में सेब खाना ठीक है?

    बच्चे के लिए रात के समय सेब खाना सही नहीं है। बच्चों को दिन के समय सेब खाने के लिए दें। यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे बच्चों की पाचन क्षमता बेहतर होती है।
  • रात में फल क्यों नहीं खाने चाहिए?

    रात में फल खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जिससे रात को नींद बाधित होती है और अगली सुबह बोझिल महससू हो सकती है।इसके अलावा, रात को फल खाने से ब्लोटिंग, गैस की समस्या भी हो सकती है। इसलिए, कोशिश करें कि दिन के समय फल खाएं। 

 

 

 

Read Next

300 पार AQI: 5 साल से छोटे बच्चों के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर से जानें कैसे बचाएं बच्चों को

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 28, 2025 08:07 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS