
छोटे बच्चों की पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होती है, और कुछ लक्षणों द्वारा आसानी से बच्चे की पेट की समस्याओं का पता लगाय जा सकता है।
छोटे बच्चों में पेट से जुड़ी समस्याएं आम होती है क्योंकि उनकी पाचन शक्ति इतनी मजबूत नहीं होती कि सभी प्रकार के भोजन को पचा सके इस कारण छोटे बच्चों में आमतौर पर गैस और कब्ज जैसी समस्याएं पाई जाती हैं।
सभी बच्चों में खाने पीने की आदतें अलग-अलग होती हैं, बच्चों का पेट शुरू में भोजन संबंधी आदतों से परिचित नहीं होता है। यह समस्या इतनी बड़ी समस्या नहीं है, इस समस्या को बच्चे समय के साथ संतुलित कर लेते हैं। अगर समस्या बहुत लम्बे समय से ना चल रही हो। ऐसे समय में बच्चे का मेडिकल चेकआप कराना चाहिए। कुछ और लक्षण हैं जो यह बता सकते हैं के आपके बच्चे को गैस की समस्या हो रही है।
बच्चों में भोजन संबंधी समस्या
बच्चों में अगर किसी भी प्रकार का भोजन सूट नहीं करता है तो उसके पेट में जलन की समस्या पैदा होती है। इसके कारण उन्हें भूख कम लगती है। बच्चा ऐसे में चिड़चिड़ा हो जाता है और बहुत जल्दी-जल्दी उसके मूड में परिवर्तन आता है। वह मां का दूध पीना भी बंद कर देता है और इससे उसका शरीर कमजोर हो जाता है।
लगातार हिचकी
पाचन संबंधी समस्या बच्चे के पेट में एसिड पैदा करता है। इस कारण पेट में वायु की मात्रा बढ़ती है, जिससे पेट में मरोड और दर्द होता है। मांसपेशियों में सिकुड़न के कारण बच्चों को हिचकी आती है, जो उनके शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है।
सांस लेने में परेशानी
पेट में एसिड की ज्यादा मात्रा के कारण बच्चों को सांस लेने में भी परेशानी होती है, जिससे बच्चों में सांस की समस्या होती है और कई बार तो यह समस्या अस्थमा का कारण भी बन जाती है। कुलमिलाकर लगातार सांस लेने में तकलीफ के कारण खांसी की समस्या बनी रहती है। समय रहते यह समस्या ठीक हो सकती है और बच्चा आराम का अनुभव कर सकता है। कभी-कभी रात को सोते समय बच्चे की नाक से आवाज भी निकलती है जो हानिकारक है।
उल्टी
कभी-कभी बच्चे जो भी कुछ खाते हैं वो उल्टी कर देते हैं, इसका कारण होता है भोजन का सही से न पचना। अगर बच्चा किसी भी प्रकार की समस्या से ग्रसित है तो उसका पूरा ईलाज कराना चाहिए बच्चों में यह समस्या कई बार घातक भी सिद्ध होती है इसलिए इसपर पहले ही पूरा ध्यान देना चाहिए ताकि यह बीमारी भयानक रूप ना ले।
इन सब लक्षणों की मदद से आप आसानी से जान सकते है कि आपके बच्चे को पाचन संबंधी समस्या हो रही है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Parenting in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।