Signs of Weak Bones in Children: बड़ों की तरह बच्चों की हड्डियां भी समय से पहले कमजोर हो जाती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी के कारण भी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। हड्डियों की कमजोरी की समस्या, अनुवांशिक भी हो सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस और हाइपरथायरॉइडिज्म जैसी बीमारियों के कारण भी बच्चे की हड्डियां समय से पहले कमजोर हो जाती हैं। सही पोषण, धूप और नियमित एक्सरसाइज की कमी भी हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं। इस लेख में जानेंगे बच्चों में कमजोर हड्डी के लक्षण और इस समस्या को दूर करने के उपाय। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
बच्चों की हड्डियां कमजोर होने के लक्षण- Signs of Weak Bones in Children
बच्चों में हड्डियों की कमजोरी के कुुछ कॉमन लक्षण हो सकते हैं-
- अगर बार-बार बच्चे की हड्डी में चोट लगती है या उसे हड्डी के टूटने की शिकायत रहती है, तो यह कमजोर हड्डी का लक्षण हो सकता है।
- कमजोर हड्डियों के कारण बच्चों की शारीरिक वृद्धि कम हो जाती है जिससे शारीरिक विकास में कमी आ सकती है। इस कारण बच्चे की लंबाई और वजन, अन्य बच्चों की तुलना में कम हो सकता है।
- हड्डियों में दर्द या सूजन की समस्या होना, कमजोर हड्डी का संकेत हो सकती है।
- अगर बच्चा बार-बार थकान या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत करता है, तो यह कमजाेर हड्डी का लक्षण हो सकता है।
- दांत का जल्दी टूटना या दांत में दर्द भी कैल्शियम की कमी का लक्षण है जो कमजोर हड्डी का संकेत है।
- झुकने या किसी चीज को उठाने में दिक्कत होती है, जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
- अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- हड्डियों को रखना है मजबूत और स्वस्थ तो अपनाएं हड्डियों के लिए फायदेमंद ये 5 उपाय
बच्चों की हड्डियां कमजोर होने पर क्या करना चाहिए?- How to Treat Weak Bones in Children
बच्चों की हड्डियों के कमजोर होने पर इन टिप्स की मदद ले सकते हैं-
- बच्चों की हड्डियां कमजोर होने पर सबसे पहले डॉक्टर से जांच करवाएं।
- डाइट में कैल्शियम और विटामिन-डी युक्त आहार दें। डाइट में दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे और मछली को शामिल करें।
- डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं।
- बच्चों को सुबह की धूप में खेलने दें। इससे उनके शरीर को विटामिन-डी मिलेगा।
- बच्चों को नियमित एक्सरसाइज और खेलने के लिए मोटिवेट करें। इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
ये गलत आदतें बच्चों की हड्डियों को कमजोर बनाती हैं- Weak Bones in Children Causes
- जो बच्चे ज्यादा जंक फूड खाते हैं उनकी हड्डियों पर नकारात्मक असर पड़ता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
- अगर बच्चे का वजन ज्यादा है, तो हड्डियों पर अधिक दबाव पड़ने के कारण वे कमजोर होने लगती हैं।
- अगर बच्चे के बार-बार चोट लगने की समस्या को आप नजरअंदाज करते हैं, तो आगे जाकर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version