Expert

National Nutrition Week: रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट

National Nutrition Week: आजकल बच्चों में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल। ऐसे में जानते हैं रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
National Nutrition Week: रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट


National Nutrition Week: आपका बच्चा रात में क्या खा रहा है उसका उसकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। जैसे कि आजकल बच्चे ज्यादा मात्रा में फैटी फूड्स का सेवन करके हैं और सब्जियां और फल कम खाते हैं जिससे उनकी सेहत काफी प्रभावित होती है। ऐसे में बच्चों की डाइट का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि बात करें आजकल के बच्चों के रात के खाने की, तो बच्चे ज्यादा फास्ट फूड पसंद करते हैं और पूरे मन से रोटी सब्जी नहीं खाते। ऐसी स्थिति में नेशल न्यूट्रिशनल वीक के तहत डॉ. मनीष मित्तल, सीनियर कंसल्टेंट - नियोनेटोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल, जयपुर से जानेंगे कि रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?

रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए-Healthy night meal plan for kids in Hindi?

डॉ. मनीष मित्तल, बताते हैं कि रात में बच्चों को क्या खिलाना चाहिए इस बात का खास ध्यान रखना जरूरी है ताकि उनका पाचन सही रहे और वे अच्छी नींद ले सकें। रात के खाने में बच्चों को हल्का, पौष्टिक और सुपाच्य भोजन देना चाहिए। ऐसे में आप रात के खाने में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि

दूध और दलिया

बच्चों को आप रात के खाने में दूध और दलिया दे सकते हैं। आप नमकीन दलिया फिर दूध से बनी दलिया भी खिला सकते हैं जो कि पेट को भरा रखता है और उन्हें प्रोटीन और फाइबर प्रदान करता है। इससे पेट भरने के साथ एनर्जी मिलती है जिससे बच्चा ताकतवर बनता है और उन्हें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की अच्छी सेहत के लिए जरूरी हैं ये 7 फूड ग्रुप, शारीरिक विकास को देते हैं बढ़ावा

उबली हुए सब्जियां

उबली हुई सब्जियां बच्चों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। दरअसल, सब्जियों से मल्टी न्यूटिएंट्स और विटामिन होते हैं जो कि बच्चों को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इसके अलावा मल्टी न्यूट्रिएंट्स बच्चों की हड्डियों, ब्रेन और शरीर के तमाम अंगों के विकास के लिए जरूरी है। तो डाइट में इन सब्जियों को जरूर शामिल करें।

daliya_with_vegetables

दाल

दाल खाना शरीर को एनर्जी देने के साथ हड्डियों की मजबूती और शरीर को प्रोटिन प्रदान करने के लिए बेहद जरूरी है। आप बच्चों को हर दिन एक ही दाल न देकर रोज बदल-बदलकर दाल खिलाएं। आप दाल में सब्जियों को मिलाकर दे सकते हैं। दाल में साग डालकर उन्हें खिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की ग्रोथ के लिए क्यों जरूरी है नींद? जानें किस उम्र में कितने घंटे सोना चाहिए

हल्का सूप

रात के खाने में सूप होना बच्चों को बेकार के वेट गेन से बचा सकता है। सूप हल्का होने के साथ हेल्दी होता है और आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा सूप में मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए आप बच्चों को रात में मशरूम और सब्जियों में बना सूप खिला सकते हैं।

सब्जियों वाली खिचड़ी

सब्जियों वाली खिचड़ी बच्चों के लिए बेस्ट फूड है। खिचड़ी में प्रोटीन, फाइबर और कार्ब्स सब होता है। जब आप इसमें सब्जियां मिलाएंगे तो इनमें कई प्रकार के न्यूट्रिशनल तत्व बढ़ जाते हैं। इससे बच्चों की ग्रोथ को बढ़वा मिलता है, गट हेल्थ सही रहती है और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का डर नहीं होता।

बच्चों के रात के खाने में इन बातों का रखें ध्यान

इन्हें जल्दी पचने वाला और आरामदायक भोजन माना जाता है जो बच्चों की भूख भी मिटाता है और नींद में बाधा नहीं डालता। भारी, तली-भुनी या मसालेदार चीजों से बचना चाहिए क्योंकि वे पेट खराब कर सकती हैं और नींद में रुकावट डाल सकती हैं। साथ ही, बच्चों को रात में ज्यादा मीठा या जंक फूड देना ठीक नहीं होता क्योंकि ये ऊर्जा को बढ़ाते हैं और नींद को प्रभावित कर सकते हैं।

पानी की सही मात्रा देना भी जरूरी है ताकि वे हाइड्रेटेड रहें। रात के खाने के बाद बच्चे को तुरंत सोने के बजाय थोड़ा आराम देना, खेल-कूद या हल्की गतिविधि करना अच्छा होता है ताकि भोजन पच सके। सही और संतुलित रात का भोजन बच्चों के स्वास्थ्य, विकास और नींद दोनों के लिए बेहद आवश्यक है।

FAQ

  • बच्चे का वजन कैसे बढ़ाएं?

    बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए डाइट में उन्हें दूध केला, पनीर, पुडिंग और ड्राई फ्रूट्स जरूर दें। इसके अलावा आप उनके खाने में कार्ब्स की मात्रा को ज्यादा बढ़ा सकते हैं जो कि वजन बढ़ाने में तेजी से काम करते हैं।
  • अगर बच्चा खाना नहीं खा रहा है, तो क्या करना चाहिए?

    अगर बच्चा खाना नहीं खा रहा है तो उसे खाने में थोड़े-थोड़े बदलाव करके और कुछ टेस्टी व क्रिएटिव तरीके से खाना बनाकर खिलाना चाहिए। इससे बच्चों को धीमे-धीमे घर के खाने की आदत लगेगी और उनकी सेहत भी सुधरेगी।
  • कमजोर बच्चों को क्या खिलाना चाहिए?

    कमजोर बच्चों को आपको डाइट में प्रोटीन, फैट और साबूत अनाज से बनी चीजों को खिलाना चाहिए। इसके अलावा अपने बच्चों को सब्जियां, फल और दाल जरूर खिलाएं क्योंकि यह ताकत बढ़ाने के साथ बच्चों को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या दलिया में दही मिलाकर खाना सही है? डाइट एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS