Doctor Verified

क्‍या आप भी लगाते हैं खुशबू वाला मॉइश्चराइजर? जानें त्‍वचा के ल‍िए इसके 5 नुकसान

खुशबू वाले मॉइश्चराइजर भले ही आपको अच्‍छे लगें लेक‍िन वह हमारी त्‍वचा के ल‍िए हान‍िकारक होते हैं। जानें त्‍वचा के ल‍िए इसके नुकसान।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या आप भी लगाते हैं खुशबू वाला मॉइश्चराइजर? जानें त्‍वचा के ल‍िए इसके 5 नुकसान


Side Effects of Using Scented Moisturizer: आज कल बाजार में तरह-तरह के स्किन केयर उत्पाद आ गए हैं। इन उत्पादों में से एक है मॉइश्चराइजर। मां बताती हैं कि उनके समय पर क्रीम, लोशन या मॉइश्चराइजर का कोई खास चलन नहीं था। पहले के जमाने में प्राकृतिक चीजों की मदद से ही त्वचा की समस्याओं को दूर किया जाता था। लेकिन अब बाजार में तरह-तरह के उत्पाद खुशबू वाले मॉइश्चराइजर हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन यह हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। खुशबू के लिए मिलाए जाने वाले केमिकल्स त्वचा को खराब कर सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे त्वचा के लिए खुशबू वाले मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने के नुकसान। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉज‍िस्‍ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।   

side effects of using scented moisturizer

खुशबू वाले मॉइश्चराइजर इस्‍तेमाल करने के नुकसान- Side Effects of Scented Moisturizer 

1. खुशबू के ल‍िए मॉइश्चराइजर में कई तरह के केम‍िकल्‍स म‍िलाए जाते हैं। इन केम‍िकल्‍स के कारण त्‍वचा रूखी हो सकती है। 

2. ज‍िन मॉइश्चराइजर में ज्‍यादा खुशबू होती है, उनके लगातार इस्‍तेमाल से त्‍वचा में रेडनेस और खुजली की समस्‍या हो सकती है।

3. कई बार मॉइश्चराइजर में मौजूद केम‍िकल्‍स त्‍वचा पर र‍िएक्‍ट करते हैं ज‍िसके कारण दाने और रैशेज की समस्‍या होती है।  

4. खुशबू के ल‍िए फ्लॉवर एक्‍सट्रैक्‍ट और कई तरह के इंग्रीड‍िएंट्स म‍िलाए जाते हैं। अगर आपको क‍िसी खास इंग्रीड‍िएंट से एलर्जी है, तो आपकी स्‍क‍िन में एलर्जी के लक्षण नजर आ सकते हैं।    

5. खुशबू वाले मॉइश्चराइजर में हान‍िकारक तत्‍व शाम‍िल हो सकते हैं ज‍िससे हाइपरप‍िगमेंटेशन की समस्‍या हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें- पुरुषों के लिए भी क्यों जरूरी है रोज मॉइश्चराइजर लगाना? एक्सपर्ट से जानें 5 कारण

सही मॉइश्चराइजर का चुनाव कैसे करें?- How to Choose Right Moisturizer 

ज‍िन लोगों की स्‍क‍िन पर अक्‍सर एक्‍ने होते हैं या ज‍िनकी त्‍वचा सेंस‍िट‍िव है, उन्‍हें खुशबू वाले मॉइश्चराइजर का प्रयोग नहीं करना चाह‍िए। मॉइश्चराइजर का चुनाव करने के ल‍िए अपनी स्‍क‍िन टाइप पर फोकस करें। अगर आपकी त्‍वचा ऑयली है, तो आप जेल-बेस्‍ड मॉइश्चराइजर का चुनाव करें और अगर त्‍वचा ड्राई है, तो थ‍िक कंस‍िसटेंसी वाले मॉइश्चराइजर का चयन करें। ऐसी त्‍वचा के ल‍िए एसेंश‍ियल ऑयल युक्‍त मॉइश्चराइजर भी अच्‍छे होते हैं। वहीं अगर आपकी त्‍वचा नॉर्मल है, तो आप लाइट-वेट मॉइश्चराइजर का प्रयोग कर सकते हैं।    

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

सर्दियों में तनुश्री लगाती हैं घर पर बनी यह कोल्ड क्रीम, ड्राई और बेजान त्वचा रहती है मुलायम

Disclaimer