Morning Walk Benefits in Hindi: क्या आप मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं? अगर नहीं, तो आज से ही मॉर्निंग वॉक पर जाना शुरू कर दें। क्योंकि मॉर्निंग वॉक करने से शरीर को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। मॉर्निंग वॉक करने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं। इससे स्ट्रेस कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। साथ ही, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप रोज सुबह वॉक करने जाएंगे, तो इससे कई तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है। दरअसल, मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेज होता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। आइए, YOBICS WORKOUT की फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा (Dr. Kavita Nalwa) से जानते हैं रोज सुबह 20-25 मिनट वॉक करने के फायदे-
रोज सुबह 20-25 मिनट वॉक करने के फायदे- Daily Morning Walk Benefits in Hindi
1. इम्यूनिटी बढ़ती है
रोज सुबह वॉक करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। अगर आप सप्ताह में कम से कम 5 दिन मॉर्निंग वॉक करेंगे, तो इससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। वॉक करने से सर्दी और फ्लू आदि होने का जोखिम कम होता है। अगर आप अक्सर ही बीमार रहते हैं, तो रोजाना वॉक करने की आदत जरूर डालें। इससे आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।
2. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
स्वस्थ रहने के लिए शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना बहुत जरूरी होता है। जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, तब हृदय सही से कार्य करता है। इससे ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से रक्त के थक्के बनने का जोखिम कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए रोजाना वॉक जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- Evening Walk Benefits: शाम को वॉक करने से आती है अच्छी नींद और दूर होता है तनाव, जानें अन्य फायदे
3. मसल्स मजबूत बनती हैं
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी आप रोज सुबह वॉक कर सकते हैं। सुबह वॉक करने से पैरों और पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। वॉक करने से मसल्स टोन भी होती हैं। अगर आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करेंगे, तो इससे मसल्स पेन से राहत मिल सकती है। लेकिन अगर आपको घुटनों या शरीर के किसी हिस्से में दर्द होता है, तो ज्यादा वॉक करने से बचें।
4. स्ट्रेस कम होता है
रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इससे तनाव और स्ट्रेस कम होता है। वॉक करने से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन रिलीज होते हैं, जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। डिप्रेशन और तनाव से बचने के लिए आपको मॉर्निंग वॉक जरूर करना चाहिए।
5. अच्छी नींद आती है
अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो आप रोज सुबह जल्दी उठकर वॉक करने जा सकते हैं। वॉक करने से हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं। इससे स्ट्रेस और डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। रोजाना मॉर्निंग वॉक करने से आपको रात में नींद भी अच्छी आती है। आपको बता दें कि वॉक करने से नींद हार्मोन मेलाटोनिन के प्रभाव को बढ़ावा मिलता है, जिससे सोने में आसानी होती है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए क्यों फायदेमंद होता है सुबह-शाम वॉक करना, जानें इसके फायदे
रोज सुबह कितनी देर वॉक करना चाहिए?
फिटनेस ट्रेनर डॉ. कविता नालवा बताती हैं कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना वॉक करना बहुत जरूरी होता है। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप रोजाना 20-25 मिनट वॉक जरूर करें। 20-25 मिनट वॉक करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और बीमारियों से मुक्त रहेंगे।