Early Evening Walk Health Benefits in Hindi: जरूरी नहीं है कि केवल सुबह वॉक करने से ही सेहत बनती है। शाम को टहलने से भी, बीमारियों से बचकर फिट रहा जा सकता है। कई स्टडीज में यह बताया गया है कि पैदल चलने से, हार्ट की बीमारियों का खतरा 31 प्रतिशत तक कम हो जाता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की मानें, तो हर व्यक्ति को हफ्ते में 5 दिन, कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। कुछ शोधकर्ता, एक दिन में 5 हजार कदम चलने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से, टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। अगर आप 5 हजार में से 3 हजार कदम, तेजी से चलें, तो ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। जापान के वाकायामा मेडिकल कॉलेज में शोधकर्ताओं ने एक शोध किया, जिसमें 83 प्रतिभागी, 12 हफ्तों तक रोजाना 10 हजार कदम चले। इससे उनके रक्तचाप में गिरावट देखी गई। वैसे तो सुबह-शाम टहलना फायदेमंद होता है, लेकिन आप किसी एक समय भी पैदल चल रहे हैं, तो सेहत को बेहतर बना सकते हैं। हालांकि सुबह और शाम वॉक करने के फायदों में थोड़ा अंतर है। आगे जानेंगे, शाम को वॉक करना, आपकी सेहत के लिए फायदेमंद क्यों माना जाता है।
लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बताया कि सुबह वॉक करने से, शरीर में एनर्जी बढ़ती है। वहीं शाम का समय ऐसा होता है, जब ज्यादातर लोग अपने दिनभर के कामों को खत्म करके वॉक करते हैं। उस समय तक शरीर थक चुका होता है। शाम के समय वॉक करने से, रात को अच्छी नींद आती है। समय के लिहाज से आप कह सकते हैं कि सुबह और शाम वॉक करने के फायदे, एक-दूसरे से थोड़ा अलग हैं।
अच्छी नींद आएगी
शाम को वॉक करने से, नींद अच्छी आती है। स्लीप क्वॉलिटी में सुधार होता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर करने के लिए, ईवनिंग वॉक फायदेमंद मानी जाती है। शाम को वॉक करने से, हार्ट की मसल्स मजबूत होती हैं। ब्लड फ्लो में सुधार होता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
तनाव कम होता है
शाम को टहलने से, तनाव कम होता है। जिन लोगों को अक्सर तनाव रहता है, उन्हें शाम को वॉक करना चाहिए। काम से आने के बाद या स्कूल से आने के बाद, वॉक करेंगे, तो दिमाग को शांत करने में मदद मिलेगी। शाम को वॉक करने से, मूड भी बेहतर होता है।
वजन कंट्रोल होगा
शाम को वॉक करने से, वजन कंट्रोल होता है। पैदल टहलने से, कैलोरीज बर्न करने में मदद मिलती है। वॉक करने से, मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। जिन लोगों को रात को फूड क्रेविंग होती है, उन्हें शाम को टहलना चाहिए। शाम को टहलने से, पाचन में भी सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें- Health Tips: अच्छी सेहत के लिए फॉलो करें डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स, रहेंगे फिट और हेल्दी
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है ईवनिंग वॉक
शाम को वॉक करने से, कॉग्नेटिव हेल्थ और याद्दाश्त में सुधार होता है। शाम को वॉक करेंगे, तो डिप्रेशन से बच सकते हैं। ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए, शाम की वॉक फायेदमंद मानी जाती है। ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए भी, शाम को वॉक करना फायदेमंद माना जाता है।
थायराइड, बीपी और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा
अगर आप शाम को वॉक करेंगे, तो थायराइड, बीपी और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलेगी । 40 की उम्र के बाद, हर व्यक्ति को रोजाना 40 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। अगर आप ओवरवेट हैं, तो दिनभर में 10 हजार कदम चलने का अभ्यास करें।
उम्मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
Read Next
क्या आप चाहते हैं बुढ़ापे में आपकी हड्डियां मजबूत रहें? करें सिंगल लेग स्टांस एक्सरसाइज, जानें तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version