Sun Nov 22, 2026 | 12:21 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

मखाना भूनकर खाना बेहतर या दूध में उबालकर? जानें दोनों के फायदे

मखाने को भूनकर खाना या दूध में उबालकर खाना, दोनों में से कौन सा तरीका स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। इन दोनों ही तरीकों के अपने फायदे हैं और चुनाव व्यक्तिगत खाने की जरूरतों पर निर्भर करता है।
मखाना भूनकर खाना बेहतर या दूध में उबालकर? जानें दोनों के फायदेमखाना भूनकर खाना बेहतर या दूध में उबालकर? जानें दोनों के फायदे

मखाने को हेल्दी ड्राई फ्रूट का हिस्सा माना जाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनको कई लोग भूनकर खाते हैं, तो कुछ दूध में उबालकर इसका सेवन करते हैं, लेकिन इनमें कौन सा तरीका स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है और ? ऐसे में आइए इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

क्या मखाने को भूनकर खाना बेहतर है या दूध में उबालकर?

Ms. Edwina Raj के अनुसार, मखाना, जिसे फॉक्स नट्स (fox nuts) भी कहा जाता है, भारतीय घरों में खाया जाने वाला एक हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड है। यह यूरीयल फेरोक्स (Euryale ferox) पौधे के सीड्स से मिलते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जबकि फैट की मात्रा काफी कम होती है।

Ms. Edwina का कहना है, मखाने को कई तरह से खाया जा सकता है, जिनमें से भूनकर खाना या दूध में उबालकर खाना शामिल हैं। दोनों ही तरीकों से शरीर को पोषण मिलता है, लेकिन कौन सा तरीका आपके लिए बेहतर है, यह आपकी व्यक्तिगत डाइट से जुड़ी जरूरतों पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़ें: रोज घी में भूनकर खाएं मखाने, मिलेंगे ये 5 फायदे

roasted makhana vs boiled in milk which is better 1roasted makhana vs boiled in milk which is better 1

भुने हुए मखाने खाने के फायदे

Ms. Edwina आगे कहती है, भुना हुआ मखाना एक आसान और हल्का स्नैक है, जिसे थोड़े से घी या तेल में भूनकर तैयार किया जा सकता है। इससे शरीर को एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं, साथ ही इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और पेट भरा हुआ महसूस कराने में सहायक होता है। भूनने से मखाना कुरकुरा हो जाता है, जिससे यह चिप्स या पैकेट वाली नमकीन जैसे तले हुए स्नैक्स का एक बढ़िया विकल्प बन जाता है। हालांकि, अगर इसमें बहुत ज्यादा नमक, मक्खन या तेल मिला दिया जाए, तो इसकी कैलोरी और सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है।

साल 2026 में Asian Journal of Dairy and Food Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, रोस्टेड मखाना प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ कम सोडियम और कम फैट वाले होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल संतुलन, मोटापे व थायरॉयड नियंत्रण और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड त्वचा, बाल व नाखूनों की सेहत बनाए रखने तथा स्ट्रेस और डिप्रेशन कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मखाने की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

दूध में उबालकर मखाने खाने के फायदे

Ms. Edwina आगे कहती है, दूसरी ओर, दूध में उबले हुए मखाने में दूध और मखाना दोनों के पोषक तत्व मिल जाते हैं। दूध से अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन B12 मिलता है, जबकि मखाने से कार्बोहाइड्रेट और कुछ मिनरल्स मिलते हैं।

यह एक ऐसा स्नैक या हल्का खाना बन सकता है, जो पेट को अच्छी तरह भरता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी डाइट में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी बहुत अच्छा है, जिन्हें नरम और आसानी से चबाए जा सकने वाले फूड पसंद होते हैं।

पोषण से भरपूर

Ms. Edwina का कहना है, पोषण के नजरिए से देखें तो, कोई भी एक तरीका दूसरे से बेहतर नहीं है। भुना हुआ मखाना एक हल्के स्नैक के रूप में ज्यादा सही है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रोसेस्ड फूड (जैसे चिप्स या नमकीन) का कोई आसान विकल्प ढूंढ रहे हैं। वहीं, दूध में पका हुआ मखाना तब ज्यादा अच्छा रहता है, जब आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं। जिससे पेट भी भर जाए और साथ ही प्रोटीन और कैल्शियम भी मिल सके।

बनाने का सही तरीका है जरूरी

Ms. Edwina कहती हैं, इसे बनाने का तरीका भी मायने रखता है। दूध में मखाना बनाते समय बहुत ज्यादा चीनी, कंडेंस्ड मिल्क या अन्य मीठी चीजें मिलाने से बचें, क्योंकि इससे इसमें कैलोरी की मात्रा काफी बढ़ सकती है। इसी तरह, मखाने को बहुत ज्यादा घी में भूनने से भी इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक हो सकती है।

निष्कर्ष

भुने हुए मखाने और दूध में पकाए गए मखाने, दोनों को ही बैलेंस डाइट में शामिल किया जा सकता है। कौन सा विकल्प बेहतर है, यह व्यक्ति की पोषण से जुड़ी जरूरतों, मात्रा और इसे बनाने के तरीके पर निर्भर करता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?

    1 दिन में 25 से 30 ग्राम यानी 1 मुट्ठी भुने हुए मखाने का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
  • मखाना खाने के क्या फायदे हैं?

    मखाने में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से वजन को नियंत्रित करने, पाचन में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, हड्डियों को मजबूती देने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। 

Read Next

काले चने और सफेद चने में कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 22, 2026 11:25 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj