Sun Sep 20, 2026 | 05:42 AM IST

Expert

मखाने की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Makhana Is Hot Or Cold In Nature: मखाना की तासीर गर्म होती है या ठंडी? आइए एक्सपर्ट से जानतें इसके सेहत पर प्रभाव और जरूरी सावधानी।
मखाने की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिएमखाने की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Makhana Is Hot Or Cold In Nature: मखाना एक बेहतरीन स्नैक्स हैं। ये लो कैलोरी स्नैक हम में से ज्यादातर लोगों के डाइट का एक अहम हिस्सा हैं, खासकर जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी किसी न किसी रूप में मखाना का सेवन जरूर करते हैं। कुछ लोग दूध के साथ में मखाना या इसका पाउडर खाते हैं, तो कुछ इसकी सब्जी भी बनाते हैं साथ ही अपने व्यंजनों में भी शामिल करते हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, साथ ही कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा भी ये कई पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत हैं।

लेकिन बहुत से लोग अक्सर मखाना की तासीर के बारे में काफी पूछते हैं, कि इसकी प्रकृति गर्म होती है या ठंडी। साथ ही इसका सेवन करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए या किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। जिससे कि सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Makhana Is Hot Or Cold In Nature In HindiMakhana Is Hot Or Cold In Nature In Hindi

मखाना की तासीर कैसी होती है गर्म या ठंडी- Makhana Is Hot Or Cold In Nature In Hindi

डायटीशियन गरिमा की मानें तो मखाना की तासीर या प्रकृति ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार यह वात और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है। साथ ही टिश्यू को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। लेकिन इसकी ठंडी तासीर के कारण इसका सेवन कुछ स्थितियों में सावधानी पूर्वक करना चाहिए। हालांकि सेहत के लिहाज से मखाना का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह वजन घटाने में सहायक है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए, लेकिन कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जिनके बारे में यहां बताया गया है।

इसे भी पढें: सुबह खाली पेट शहद और किशमिश खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

इसे भी पढें: खांसी में दूध पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

मखाना खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए- Things To Remember While Eating Fox Nut

1. अगर किसी व्यक्ति को पहले से एलर्जी की समस्या है, तो उन्हें इसके सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसे में वे मखाने का सेवन करते हैं तो इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या, इंसुलिन बढ़ने जैसी समस्या भी हो सकती है।

2. अगर मखाने खाने के बाद आपको त्वचा में खुजली, चकत्ते या अन्य कोई एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही तो ऐसे में तुरंत इसका सेवन बंद कर देना चाहिए।

3. अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे आंतों में सूजन भी बढ़ सकती है।

4. डायबिटीज रोगियों और प्रेगनेंट महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना इनका सेवन नहीं करना चाहिए।

5. अगर आपकी पहले से किसी हेल्थ कंडीशन की दवाएं या उपचार चल रहा है तो पहले डॉक्टर से सलाह लें उसके बाद मखाना खाएं।

All Image Source: Freepik

Read Next

मूली और दही एक साथ खाने से क्या होता है? जानें इसके फायदे और सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 15, 2022 00:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content