Sat Nov 21, 2026 | 11:59 PM IST

Medically Reviewed by Ms Chitra B K , Chief Dietitian – Clinical & Oncology Nutrition

काले चने और सफेद चने में कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

काले और सफेद चने दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन फाइबर और ग्लाइसेमिक प्रभाव में अलग-अलग होते है। काले चने ब्लड शुगर नियंत्रण और पाचन के लिए बेहतर हैं, जबकि काबुली चने प्रोटीन और एनर्जी के लिए अच्छे हैं।
काले चने और सफेद चने में कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानेंकाले चने और सफेद चने में कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

चनों को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में अक्सर लोगों को प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चने का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कई बार लोगों के मन में यह सवाल आता है कि काले या सफेद कौन से चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है? ऐसे में आइए इस बारे में Ms Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

पोषक तत्वों से भरपूर

Ms Chitra BK के अनुसार, काले चने और काबुली चने, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर दालें हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनमें मौजूद पोषक तत्वों और फाइबर की मात्रा अलग-अलग होती है। हर तरह के चने की अपनी खासियत होती है, जो इसे कुछ खास स्वास्थ्य लक्ष्यों के लिए ज्यादा फायदेमंद बनाती है।

black chickpeas vs white chickpeas which is healthier mianblack chickpeas vs white chickpeas which is healthier mian

काले चने या सफेद चने कौन सा ज्यादा सेहतमंद है?

Ms Chitra BK आगे कहते हैं, काबुली चने की तुलना में काले चने में फाइबर की मात्रा थोड़ी ज्यादा होती है, जिससे इनका ग्लाइसेमिक प्रभाव (ब्लड शुगर पर असर) कम होता है। इसलिए, जो लोग अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, वजन कम करना चाहते हैं या जिन्हें पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए काले चने एक बेहतरीन विकल्प हैं। काले चनों में मौजूद भरपूर फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और शरीर को प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, आयरन और अन्य मिनरल्स प्रदान करता है।

दूसरी ओर, काबुली चने प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम का एक बेहतरीन सोर्स हैं। यह एनर्जी का अच्छा सोर्स हैं और मांसपेशियों (मसल्स) और दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: चना कब नहीं खाना चाहिए: किन लोगों को चना नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

काले चने Vs सफेद चने

   काला चना काबुली चना 
फाइबर की मात्रा  काबुली चने की तुलना में थोड़ी ज्यादा  भरपूर मात्रा में मौजूद
ग्लाइसेमिक प्रभाव (ब्लड शुगर पर असर)  कम होता है (फाइबर अधिक होने के कारण)  काले चने की तुलना में अधिक हो सकता है
किसके लिए ज्यादा सही  ब्लड शुगर कंट्रोल करने, वजन कम करने और पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प  मांसपेशियों और दिल की सेहत बनाए रखने तथा अच्छी एनर्जी के लिए फायदेमंद
मुख्य पोषक तत्व भरपूर फाइबर, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, आयरन और अन्य मिनरल्स  प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, फोलेट, आयरन और मैग्नीशियम
फायदे  पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है  एनर्जी प्रदान करता है, मसल्स और दिल की सेहत का ध्यान रखता है

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में Saudi Journal of Biological Sciences में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, काले चने, खासकर अंकुरित काले चने में बायोएक्टिव तत्व और आइसोफ्लेवोन्स भरपूर होते हैं, जो अंकुरित करने पर लगभग 115 गुना तक बढ़ जाते हैं और इसकी कोशिकीय एंटीऑक्सीडेंट क्षमता भी करीब पांच गुना बढ़ जाती है, जिससे ऑक्सीडेटिव तनाव कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसके अर्क के कंपाउंड में स्तन कैंसर की कुछ कोशिकाओं के बढ़ने को रोकने का प्रभाव भी देखा गया है, जिससे यह एक सेहतमंद फंक्शनल फूड (functional food) के रूप में फायदेमंद माना जाता है।

किसे क्या खाना चाहिए?

Ms Chitra BK का कहना है कि व्यक्ति को अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार ही इन चनों का चुनाव करना चाहिए। जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।

1. डायबिटीज के मरीज

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए काले चने बहुत अच्छे हैं, क्योंकि इनमें फाइबर ज्यादा होता है और इनका ग्लाइसेमिक रिस्पॉन्स (ब्लड शुगर पर असर) कम होता है।

2. वजन कम करने वाले

वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए दोनों ही तरह के चने मददगार हो सकते हैं, हालांकि काले चने थोड़े ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: काला चना खाने के फायदे: प्राेटीन और मसल ब‍िल्‍ड‍िंग के ल‍िए क्‍यों है यह सबसे बेहतर देसी फूड?

3. वेजिटेरियन लोग के लिए

वेजिटेरियन लोगों के लिए प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाने के लिए काले चने और सफेद चने दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। इनसे वेजिटेरियन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

4. कमजोर पाचन वाले लोग

कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए दोनों तरह के चनों को अच्छी तरह भिगोकर और पकाकर खाने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

निष्कर्ष

काले चने और सफेद चने दोनों ही तरह के चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप इन्हें कितनी मात्रा में खाते हैं और अपने संतुलित आहार (डाइट प्लान) में इन्हें किस तरह शामिल करते हैं।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज सुबह काले चने खाने से क्या होता है?

    रोज सीमित मात्रा में काले चने का सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने, प्रोटीन की कमी को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने, वजन को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • सफेद छोले किसको नहीं खाने चाहिए?

    जिन लोगों को पहले से पाचन या आंतों से जुड़ी समस्या है, किडनी की बीमारी, पथरी, गाउट या इनसे एलर्जी होने की समस्या है, तो उनको सफेद छोले खाने से बचना चाहिए।

Read Next

सर्दियों में रोज पिएं तुलसी और अदरक का काढ़ा, सर्दी-जुकाम समेत इन 5 समस्याओं से मिलेगा आराम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 21, 2026 23:23 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Ms Chitra B K