Thu Oct 8, 2026 | 03:48 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रात को दलिया खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? डाइटिशियन से जानें सही तरीका

वजन को लेकर सबसे बड़ा कंफ्यूजन अक्सर रात के खाने को लेकर होता है। खासतौर पर जब बात दलिया जैसे हेल्दी फूड की आती है, तो लोग सोच में पड़ जाते हैं कि रात में दलिया खाना वजन बढ़ाएगा या वजन घटाने में मदद करेगा।
रात को दलिया खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? डाइटिशियन से जानें सही तरीकारात को दलिया खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? डाइटिशियन से जानें सही तरीका

आज के समय में जब मोटापा, डायबिटीज और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, तब सही डिनर चुनना बेहद जरूरी हो गया है। दलिया को अक्सर परफेक्ट हेल्दी फूड कहा जाता है। बचपन से हमें सिखाया गया है कि दलिया हल्का होता है, जल्दी पच जाता है और सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन जैसे ही बात रात में इसे खाने की आती है, कंफ्यूजन शुरू हो जाता है। कुछ लोग कहते हैं कि रात में दलिया खाने से वजन बढ़ जाता है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, तो वहीं कुछ इसे वेट लॉस डाइट का सबसे सुरक्षित ऑप्शन मानते हैं। इसी उलझन में कई लोग चाहकर भी रात में दलिया खाने से बचते हैं। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, रात को दलिया खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?

रात को दलिया खाने से वजन बढ़ता है या घटता है?

डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि रात में दलिया खाना गलत नहीं है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। अगर दलिया हल्का बना हो, सब्जियों के साथ हो और घी या ज्यादा तेल का इस्तेमाल न किया गया हो, तो यह रात के खाने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पेट को भारी नहीं करता और पाचन को भी सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़ें: बवासीर में सुबह खाली पेट दलिया खाना है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन?

  • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात में दलिया फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे रात में बार-बार भूख नहीं लगती।
  • डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, दलिया खाने से क्रेविंग कंट्रोल होती है और लेट नाइट स्नैकिंग से बचाव होता है, जो वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है।

रात में दलिया खाने का सही तरीका क्या है?

डाइटिशियन अर्चना जैन सलाह देती हैं कि रात में दलिया हमेशा सब्जियों के साथ और कम मसालों में बनाना चाहिए। इसमें गाजर, लौकी, बीन्स, पालक जैसी हल्की सब्जियां डाल सकते हैं। नमक सीमित रखें और घी की मात्रा बहुत कम या बिल्कुल न रखें। इसके अलावा दलिया खाने का सही समय सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले होना चाहिए, ताकि पाचन ठीक से हो सके।

इसे भी पढ़ें: क्या दलिया खाना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है, जानते हैं एक्सपर्ट की राय

दलिया के साथ किन चीजों से बचें?

अगर आप रात में दलिया खा रहे हैं, तो इसके साथ तला-भुना खाना, अचार, पापड़ जैसी चीजें बिल्कुल न लें। इससे पाचन पर असर पड़ता है और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। साथ ही, मीठा दलिया या दूध वाला दलिया रात में लेने से बचना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर और कैलोरी दोनों बढ़ा सकता है।

dalia at nightdalia at night

एक्सपर्ट की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन का कहना है कि रात में दलिया खाना अपने आप में न तो वजन बढ़ाता है और न ही घटाता है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप पूरे दिन क्या खाते हैं, आपकी फिजिकल एक्टिविटी कितनी है और दलिया किस तरह से बनाया गया है। सही मात्रा और सही तरीके से खाया गया दलिया वजन घटाने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष

अगर आप सही डाइट प्लान के साथ रात में दलिया खाते हैं, तो यह वजन बढ़ाने की बजाय वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। जरूरी है कि इसे हल्का, बैलेंस्ड और सही समय पर खाया जाए। डाइटिशियन अर्चना जैन की सलाह मानें और दलिया को स्मार्ट तरीके से अपनी डिनर प्लेट में शामिल करें, ताकि सेहत भी बनी रहे और वजन भी कंट्रोल में रहे।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अचानक वजन बढ़ने के क्या कारण हैं?

    फिजिकल एक्टिविटी की कमी, ज्यादा कैलोरी लेना, जंक फूड, तनाव, नींद पूरी न होना, हार्मोनल असंतुलन और कुछ दवाइयां वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
  • वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन, हेल्दी फैट, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, दूध और घर का बना खाना डाइट में शामिल करना चाहिए।
  • क्या कम नींद लेने से वजन बढ़ सकता है?

    कम नींद से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे ज्यादा खाने की इच्छा होती है और वजन तेजी से बढ़ सकता है।

Read Next

→ क्या फल खाने का भी कोई गलत समय होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका शुगर और पाचन पर असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 15, 2026 17:33 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Feb 15, 2026 17:33 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain