Does Eating Boiled Chana Increase Weight: चने खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। चने पोषक तत्वों का भंडार है, जिसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है साथ ही साथ पेट से जुड़ी परेशानियां भी काफी कम होती हैं। बहुत से लोग चने को उबालकर भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, कुछ लोग सोचते हैं कि उबले चने खाने से वजन बढ़ता है। क्या आपको भी लगता है कि उबले चने खाने से वजन बढ़ता है। अगर हां, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
उबले चने को आप अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। देखा जाए तो उबले चने आमतौर पर वजन नहीं बढ़ाता है। चने प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है, जिसे खाने से आप लंबे समय तक ऊर्जावान बने रहते हैं। चने में मिलने वाला प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Uble Chane Khane se Vajan Badhta Hai) -
क्या उबले चने खाने से वजन बढ़ता है?
डाइटिशियन प्राची के मुताबिक उबले चने खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन, अगर आप वजन बढ़ाने के लिए उबले चने का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको फायदा नहीं मिलता है। उबले चने वजन नहीं बढ़ाते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, जिसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है (How to Improve Digestive System) और वजन नियंत्रित रहता है।
दरअसल, चने में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी नहीं होती है, जिसे खाने से वजन बढ़ सके। चने खाने के बाद आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है और आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसलिए अगर आप वजन बढ़ाने के लिए डाइट में उबले चने शामिल कर रहे हैं तो इससे वजन बढ़ने पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
उबले चने खाने से कम होता है वजन
उबले चने वजन बढ़ाने में नहीं बल्कि, वजन को कम करने में ज्यादा असरदार साबित होते हैं। उबले चने में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको भूख लगने का एहसास नहीं होता है। भूख नहीं लगने से आप ओवरईटिंग करने से भी बचे रहते हैं। उबले चने में कैलोरी और फैट की मात्रा नहीं होती है, जिसे खाने से शरीर में फैट नहीं बढ़ता है। बल्कि उबले चने को डाइट में नियमित तौर पर शामिल करने से वजन आसानी से कम हो सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए कैसे खाएं उबला चना?
अगर आप वजन बढ़ाने के लिए उबला चना खाना चाहते हैं तो ऐसे में उबले हुए चने के साथ आपको कुछ हाई फैट खाद्य पदार्थों का सेवन भी करना चाहिए। इसके लिए आप चने के साथ फुल फैट मिल्क, खजूर और घी आदि शामिल कर सकते हैं। यही नहीं, उबले चने खाने के बाद आपको खजूर शेक, बनाना शेक और कोई अन्य स्मूदी को भी पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर को अच्छी कैलोरी मिलती है और वजन आसानी से बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें - काले चने को उबालकर खाने के फायदे: डायटीशियन से जानें उबले हुए चने खाने के 5 फायदे
उबले चने खाने के फायदे
- उबले चने खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
- इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम होता है।
- उबले चने खाने से आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।
- उबले चने खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं साथ ही साथ ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है।
- हार्ट को हेल्दी रखने में भी उबले चने खाना काफी लाभकारी होते हैं।
- इसके साथ ही साथ उबले चने खाने से त्वचा अच्छी रहती है साथ ही साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
- उबले चने खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ऊर्जा मिलती है।
FAQ
क्या गुड़ और चना खाने से वजन बढ़ता है?
गुड़ और चना खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इन्हें खाने से आपका वजन कई बार बढ़ भी सकता है तो कुछ मामलों में इसे खाने से वजन कम भी हो सकता है।चने से वजन कैसे बढ़ाएं?
अगर आप चने खाकर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में चने के साथ ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा आप चने के साथ स्मूदी और शेक भी पी सकते हैं।बॉडी बनाने के लिए कौन से चने खाने चाहिए?
अगर आप बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं तो ऐसे में उबले और कच्चे चने खाने से ज्यादा अंकुरित चने खाना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।