Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vineet Malhotra , Consultant Urologist, Andrologist & Microsurgeon

गर्मियों में क्यों बढ़ जाते हैं किडनी स्टोन के मामले? डॉक्टर ने बताए कारण और बचाव के उपाय

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और थकान के साथ लोगों को किडनी स्टोन की भी दिक्कत होने लगती है। गर्मियों में क्यों किडनी स्टोन के मामले बढ़ते हैं, यह जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीना शरीर में पानी की कमी पैदा कर सकते हैं और इसके साथ ही इससे लोगों में कई तरह की परेशानियां भी देखने को मिलती हैं। इनमें किडनी स्टोन की समस्या सबसे आम है। जिन लोगों को किडनी स्टोन की पहले से ही दिक्कत होती है, उनमें यह समस्या तेजी से बढ़ने लगती है। गर्मियों में किडनी स्टोन होने की दिक्कत क्यों बढ़ जाती है? यह जानने के लिए हमने Dr. Vineet Malhotra, Head of Urology at VNA Hospital, Delhi से बात की।

गर्मियों में किडनी स्टोन की समस्या क्यों होती है?

डॉ. विनीत कहते हैं, “मेरे पास गर्मियों में किडनी स्टोन के मामले करीब 40 फीसदी तक बढ़ जाते हैं और इसकी वजह आमतौर पर डिहाइड्रेशन और खराब लाइफस्टाइल है।” 

किडनी स्टोन का कारण डिहाइड्रेशन

डॉ. विनीत ने कहा, “गर्मी में शरीर से पसीना बहुत निकलता है और अगर पानी न पिया जाए, तो शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। जब शरीर डिहाइड्रेट होता है, तो किडनी बहुत कम यूरिन बना पाती है और इससे पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इस वजह से पेशाब में मौजूद कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे मिनरल्स आपस में चिपककर छोटे-छोटे क्रिस्टल बनाने लगते हैं। ये क्रिस्टल किडनी में स्टोन बन जाते हैं।" Cleveland Clinic के अनुसार, गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। 

किडनी स्टोन की वजह विटामिन D

डॉ. विनीत के मुताबिक, “गर्मियों में सूरज की रोशनी तेज होती है और जो लोग लगातार धूप में काम करते हैं, उनमें विटामिन D का लेवल बढ़ सकता है। विटामिन D का स्तर बढ़ने से कैल्शियम का लेवल भी बढ़ सकता है। ज्यादा कैल्शियम शरीर में कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन बनने का कारण बन सकता है। यह कैल्शियम ऑक्सलेट किडनी में जमा होकर स्टोन बना सकता है।”

गर्मियों में खानपान की आदतें बढ़ाती हैं रिस्क

डॉ. विनीत कहते हैं, “गर्मियों में लोग कोल्ड ड्रिंक्स और सोडे वाले ड्रिंक्स लेने लगते हैं। इसमें मौजूद चीनी और फॉस्फोरिक एसिड किडनी स्टोन बनने के प्रोसेस को तेज कर सकते हैं। इसके अलावा, चिप्स, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड में सोडियम बहुत ज्यादा होता है। ज्यादा नमक यूरिन में कैल्शियम बढ़ा सकता है, जिससे पथरी बनने की संभावना बढ़ सकती है।”

किडनी स्टोन के लक्षण

Mayo Clinic के अनुसार, लोगों को किडनी स्टोन के इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

  1. पसलियों के नीचे, पीठ में गंभीर और तेज दर्द होना
  2. दर्द का निचले पेट और जांघ तक फैल जाना
  3. रुक-रुक कर दर्द होना
  4. पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस होना
  5. पेशाब का रंग गुलाबी, लाल या भूरा होना
  6. बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होना
  7. पेट खराब होना या उल्टी महसूस होना
  8. अगर इंफेक्शन बढ़ गया, तो मरीज को बुखार आ सकता है।

kidney stones in summer

यह भी पढ़ें- किडनी के मरीज गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये 5 मौसमी फल, डॉक्टर ने बताए कारण

गर्मियों में किडनी स्टोन से कैसे बचें?

डॉ. विनीत ने गर्मियों में किडनी स्टोन से बचाव के कुछ टिप्स दिए हैं।

  1. गर्मियों में भरपूर पानी पीना किडनी स्टोन से बचाव का सबसे आसान तरीका है। ध्यान रखें कि अगर पेशाब गहरा पीला आ रहा है, तो यह डिहाइड्रेशन का लक्षण है।
  2. गर्मियों में नींबू पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद साइट्रेट किडनी में कैल्शियम जमा होने से रोकता है।
  3. गर्मियों में नमक की मात्रा कम करें।
  4. जिन लोगों को कैल्शियम से किडनी में स्टोन बनता है, वे कैल्शियम लेना बंद कर देते हैं। लोगों के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

गर्मियों में किडनी स्टोन होने का खतरा बढ़ सकता है, लेकिन अगर मरीज सावधानियां बरते, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। गर्मियों में प्यास लगने पर पानी जरूर पिएं। अगर आप एसी में बैठे हैं और आपको प्यास नहीं लग रही, तो भी बीच-बीच में पानी पीते रहें। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होगा। अगर किडनी स्टोन से जुड़े लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

FAQ

  • पथरी का दर्द होने पर तुरंत क्या करना चाहिए?

    दर्द महसूस होने पर तुरंत बहुत सारा पानी पिएं और बिना देरी किए यूरोलॉजिस्ट को दिखाएं ताकि अल्ट्रासाउंड कराया जा सके।
  • क्या गर्मियों में बीयर पीना किडनी स्टोन के लिए अच्छा है?

    बीयर में प्यूरीन होता है, जो यूरिक एसिड स्टोन को बढ़ा सकता है। साथ ही, अल्कोहल शरीर को और अधिक डिहाइड्रेट करती है, जिससे स्थिति बिगाड़ सकती है।
  • पथरी के मरीजों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए?

    वैसे तो पथरी के प्रकार पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर डॉक्टर अक्सर पालक, टमाटर के बीज, चॉकलेट, चाय और रेड मीट कम करने की सलाह देते हैं।

Read Next

आंखों में सूखेपन और जलन से परेशान? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 07, 2026 19:26 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 07, 2026 19:26 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 07, 2026 19:26 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 07, 2026 19:26 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Vineet Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content