Healthy Diet After 30's: समय के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में खुद को सेहतमंद बनाए रखना एक चुनौती भरा काम बन जाता है। इस दौरान सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी होता है। डाइट में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स शामिल करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। साथ ही, हड्डियां मजबूत बनती है और आप कॉग्नेटिव कार्य बेहतर तरीके से कर पात हैं। इस लेख में डाइटिशियन से जानेंगे कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के डाइट में किन विटामिन और मिनरल्स को शामिल करना चाहिए।
30 की उम्र के बाद डाइट में शामिल करें ये 5 विटामिन्स और मिनरल्स - Add These Vitamins And Minerals In Diet On After 30 In Hindi
विटामिन डी
विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम के साथ ही मूड को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक होता है। हालांकि, जैसे-जैस उम्र बढ़ती है, त्वचा की विटामिन डी पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में डाइट और सप्लीमेंट के माध्यम से विटामिन डी ग्रहण करना पड़ता है। वहीं, अगर आप धूप में समय बिताते हैं तो सूर्य की रोशनी से आपको विटामिन डी की कमी पूरी होती है।
हड्डियों के लिए कैल्शियम
कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों कमजोर हो जाती है, इससे बचने के लिए कैल्शियम की आवश्यक होती है। 30 के बाद लोगों को डाइट में दूध, पत्ते दार सब्जियां बादाम और टोफू आदि को शामिल करना चाहिए। इससे बोन डेंसिटी बेहतर होती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम की आवश्यक
मैग्नीशियम शरीर में 300 से अधिक एंजाइमेटिक प्रतिक्रियाओं में शामिल होता है। इससे हार्ट हेल्थ और मांसपेशियां को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, सीड्स, साबुत अनाज और पत्तेदार सब्जियों आदि को शामिल की जा सकती हैं।
एनर्जी और ब्रेन हेल्थ के लिए विटामिन बी12
विटामिन बी12 एनर्जी मेटाबॉलिज्म, लाल रक्त कोशिका निर्माण और तंत्रिका संबंधी कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारा शरीर खाद्य स्रोतों से विटामिन बी12 को अवशोषित करने में कम कुशल हो जाता है। इसलिए, 30 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को विटामिन बी 12 की सप्लीमेंट्स या आहार लेने चाहिए।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 फैटी एसिड, हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए आवश्यक होता है। मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में ओमेगा 3 फैटी एसिड महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही, यह हृदय से जुड़ी सूजन को कम करने में सहायक होता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए पोटेशियम
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए आप पोटेशियम को डाइट में शामिल करें। इससे मांसपेशियों का संकुचन और नर्वस सिस्टम के कार्यों को निंयत्रित किया जा सकता है। उम्र बढ़ने से लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : 30 की उम्र के बाद फॉलो करें ये हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी
जैसे-जैसे आप 30 से अधिक होते हैं, वैसे-वैसे शरीर को विटामिन और मिनरल्स की अधिक आवश्यकता है। इस दौरान कमजोरी से बचने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं।