30 की उम्र के बाद फॉलो करें ये हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

तीस साल की उम्र के बाद खराब ईटिंग हैबिट्स आपको बीमार कर सकती है इसलिए इस उम्र के बाद हेल्दी ईटिंग हैबिट्स अपनाने चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
30 की उम्र के बाद फॉलो करें ये हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ अच्छी लाइफस्टाइल का ही अपनाना काफी नहीं होता है बल्कि बैलेंस्ड डाइट भी लेना जरूरी है। ध्यान रखें कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। विशेषकर 30 साल की उम्र के बाद कुछ भी खा लेना और कभी भी खा लेना सही नहीं होता है। ऐसा करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है, आलसपन हावी हो सकता है या फिर कोई अन्य तकलीफ हो सकती है। इस उम्र में अच्छी ईटिंग हैबिट्स की मदद से आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं। साथ ही हेल्दी ईटिंग हैबिट्स अपनाकर आप पूरा दिन एनर्जेटिक भी फील कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि तीस साल की उम्र के बाद किस तरह के हेल्दी ईटिंग हैबिट्स अपनाए जाने चाहिए? यहां आपको इन्हीं हेल्दी हैबिट्स के बारे में बता रहे हैं।

healthy eating habits after 30

घर का बना खाना खाएं

कामकाजी जीवनशैली अपनाने के कारण 30 साल की उम्र के बाद ज्यादातर लोग बाहर का खाना खरीदकर खाते हैं। जो फूड आप खरीदकर खाते हैं, वे हेल्दी नहीं होते बल्कि अनहाइजिनिक तेल से बनते हैं और जिन बर्तनों का खाना बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, वे भी सही नहीं होते हैं। ऐसे में बाहर का खाना खाने से एसिडिटि, सीने में जलन जैसी समस्या बनी रहती है। तीस साल की उम्र के बाद आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय घर के बने खाने पर फोकस करना चाहिए, जो हेल्दी और न्यूट्रिशियस होते हैं। जॉन्स हॉपकिन्स के शोधकर्ताओं के अनुसार, घर में बना खाना खाने से आप कई सारी कैलोरी लेने से बच जाते हैं। इससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है।

इसे भी पढ़ें : अपने खाने की आदतों में करें ये 3 बदलाव, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी और रहेंगे दिनभर एक्टिव

शरीर के अनुसार खाएं

युवास्था में जो मन आए, वही खा लेते हैं। लेकिन तीस साल की उम्र के बाद आपको अपनी इस आदत को पीछे छोड़ देना चाहिए। इसके बाद आपको चाहिए कि आप वही खाएं, जो आपके शरीर को पचाने में समस्या नहीं होती है और ऐसी चीजें खाने से बचें, जिससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जैसे कई लोगों को दूध और दूध से बने उत्पाद आसानी से डाइजेस्ट नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें डेयरी प्रोडक्ट से दूरी बनाए रखनी चाहिए। इसी तरह अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है तो भी उस फूड प्रोडक्ट से दूरी बनाए रखना आपके लिए जरूरी है।

खाने में क्या शामिल करें

विशेषज्ञों का सुझाव है कि जब आप 30 से 40 साल के उम्र के बीच होते हैं, तो आपको अपनी डाइट में सभी तरह के पोषक तत्व शामिल करने चाहिए। ध्यान रखें कि आप जो खाते हैं, वह अपकी बॉडी में जाकर एनर्जी में बदल जाता है, जो सारा दिन एक्टिव रहने के लिए, शारीरिक-क्षमताओं का विकास करने के लिए जरूरी होता है। साथ ही आपको अपनी डाइट को कैलोरी काउंट के आधार पर रखना चाहिए। कैलोरी काउंट कितना होना चाहिए यह आपकी हाइट, लंबाई और मसल्स मास पर निर्भर करता है। इस उम्र में आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, लीन मीट, सी-फूड और हरी साग सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए।

Read Next

करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer