करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Benefits of Drinking Curry Leaves Juice: करी पत्ते के जूस में फॉलिक एसिड और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
करी पत्ते का जूस पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Benefits of drinking curry leaves juice : करी पत्ते का इस्तेमाल भारतीय घरों में सदियों से किया जा रहा है। करी पत्ते नाश्ते के पोहे से लेकर डिनर के चिकन तक का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं। करी पत्ता लोगों की पहली पसंद इसलिए भी होता है क्योंकि इसमें स्वाद के साथ-साथ कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। वैसे तो आप कई तरीकों से करी पत्तों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन करी पत्ते के जूस का सेवन किया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी2, विटामिन बी 1 और विटामिन एक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।  इसके अलावा करी पत्ते में एंटीडायबिटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं करी पत्ते का जूस पीने के फायदे और इसे बनाने का तरीके के बारे में। 

इसे भी पढ़ेंः बेल का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

करी पत्ते का जूस पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Curry Leaves Juice

1. वजन घटाने के लिए करी पत्ते का जूस

करी पत्तों में कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर का वजन घटाने में मदद करते हैं। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ते का जूस पी सकते हैं। 

2. इम्यूनिटी बूस्ट करता है करी पत्ते का जूस

करी पत्ते के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। नियमित तौर पर करी पत्ते का जूस पीने से शरीर को वायरस और संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। 

Benefits Of Drinking Curry Leaves Juice

3. एनीमिया से लड़ने में मदद करता है करी पत्ते का जूस

करी पत्ते के जूस में पर्याप्त मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया नामक बीमारी हो जाती है। एनीमिया से बचाव में करी पत्ते का जूस काफी फायदेमंद साबित होता है। 

4. शरीर को डिटॉक्स करता है करी पत्ते का जूस

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में भी करी पत्ते का जूस काफी फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ते के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः मक्का या बाजरा सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों के पोषक तत्व

5. पाचन क्रिया दुरुस्त करता करी पत्ते का जूस

करी पत्ते के जूस के पोषक तत्व पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। जिन बच्चों को नियमित तौर पर गैस, पेट में दर्द जैसी समस्या रहती है उन्हें सप्ताह में 2 से 3 दिन करी पत्ते के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

करी पत्ते का जूस बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले 1 कटोरी करी पत्ते को लें और इसे ठंडे पानी से धोकर साफ करें। 
  • करी पत्ते को 2 गिलास पानी में तेज आंच पर उबाल लें। 
  • जब पानी आधा रह जाए तो करी पत्ते को चाय की छलनी की मदद से छानकर अलग कर लें। 
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद और अपनी स्वाद के अनुसार नींबू का रस मिलाएं।
  • आप चाहें तो करी पत्तों के जूस में काली मिर्च या नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

Pic Credit: Freepik.com

 

Read Next

Saunth vs Ginger: सोंठ और अदरक, जानें इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद

Disclaimer