बेल का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Health Benefits of Bel Ka Murabba:बेल के मुरब्बे में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बेल का मुरब्बा खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


18 फरवरी को पूरे देश में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) का त्योहार मनाया जाने वाला है। महाशिवरात्रि के मौके पर देवों के देव भोलेनाथ को कई तरह की चीजें अर्पित की जाती हैं, इन्हीं में होता है बेल और बेलपत्र। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक बेल भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। भोलेनाथ को प्रिय बेल सिर्फ एक फल नहीं बल्कि एक आयुर्वेदिक औषधी के समान है। गर्मियों के मौसम में बेल के जूस का सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। हालांकि आजकल के दौर में हर जगह बेल का जूस उपलब्ध नहीं है।

जिन जगहों पर बेल का जूस या बेल का फल नहीं मिलता है वो बेल का मुरब्बा (Bel Ka Murabba) अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर बेल का मुरब्बा आसानी से मिल जाता है। बेल के मुरब्बे में कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए ये सेहत के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। बेल के मुरब्बे को डेली डाइट में शामिल करके कई स्वास्थ्य समस्याओं (Health Benefits of Bel Ka Murabba) से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं बेल का मुरब्बा खाने के फायदों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः सफर में नहीं होगी परेशानी, फॉलो करें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के ये 3 टिप्स

बेल का मुरब्बा खाने के फायदे | Bel Ka Murabba Khane Ke Fayde

1. बेल के मुरब्बे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करत है। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होने से शरीर को कई तरह की मौसमी बीमारियों और बाहरी संक्रमण से बचाया जा सकता है।

2. बेल के मुरब्बे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। रोजाना एक सीमित मात्रा में बेल के मुरब्बे का सेवन किया जाए तो ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को करने में मदद करता है।

Bel Ka Murabba Khane Ke Fayde

3. बेल के मुरब्बे में बीटा कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि नियमित तौर पर अगर बेल के जूस या बेल के मुरब्बे का सेवन किया जाए तो ये आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है।

4. छोटे बच्चों और महिलाओं में इन दिनों में एनीमिया की शिकायत बहुत ही आम हो गई है। एनीमिया से बचाव करने में भी बेल का मुरब्बा काफी फायदेमंद साबित होता है। बेल के मुरब्बे में आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून को बढ़ाती है और एनीमिया जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

5. बेल के मुरब्बे की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों के मौसम में बेल के मुरब्बे का सेवन किया जाए तो ये शरीर को ठंडक दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः मक्का या बाजरा सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों के पोषक तत्व

बेल का मुरब्बा कब और कैसे खाना चाहिए?

बेल का मुरब्बे का सेवन सुबह नाश्ते या लंच में करना चाहिए। सुबह नाश्ते में बेल के मुरब्बे का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है। बेल के मुरब्बे की तासीर ठंडी होती इसलिए एक दिन में 5 से 7 ग्राम से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 

 

 

 

Read Next

फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले न खाएं ये 3 फूड्स, सफर में हो सकती है दिक्कत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version