Doctor Verified

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें लहसुन के पानी का सेवन, मिलेगा फायदा

Garlic Water Benefits To Reduce Cholesterol: लहसुन में मौजूद गुण शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होता है, जानें लहसुन का पानी पीने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें लहसुन के पानी का सेवन, मिलेगा फायदा

Garlic Water Benefits To Reduce Cholesterol: आज के समय भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोग तमाम तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल भी इनमें से एक है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इस समस्या की वजह से आप हार्ट डिजीज का शिकार हो सकते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक समेत दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होकर ब्लॉकेज का कारण बनता है और इसकी वजह से आप हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं। पहले हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों और 50 साल से अधिक आयु वाले लोगों में होती थी, लेकिन अब यह बीमारी युवाओं में भी देखी जा रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नियमित रूप से लहसुन का पानी पीने और लहसुन खाने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में लहसुन का पानी पीने के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल में लहसुन का पानी पीने के फायदे-  Garlic Water Benefits To Reduce Cholesterol in Hindi

लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। सब्जी बनाने से लेकर तमाम तरह की डिशेज का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन किया जाता है। लहसुन में मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में बहुत मदद करते हैं। लहसुन का नियमित रूप से सेवन करने वाले लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कम होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि, "लहसुन में मौजूद गुण शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। लहसुन में इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो हार्ट को बीमारियों से बचाने में बहुत मदद करते हैं।"

Garlic Water Benefits To Reduce Cholesterol

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या ज्यादा पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है? जानें डॉक्टर की राय

यही नहीं लहसुन में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले एलिसीन और मैगनी जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद एलिसीन खून में मौजूद ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से लहसुन को डाइट में शामिल करने से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों में भी मदद मिलती है। आप हार्ट डिजीज से बचने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए नियमित रूप से खाली पेट लहसुन के पानी का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे करें लहसुन के पानी का सेवन?

लहसुन का पानी सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ही नहीं बल्कि शरीर में मौजूद कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद माना जाता है। लहसुन का सेवन करने से आपको पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी मदद मिलती है। शरीर को फिट रखने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में लहसुन का पानी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन के पानी में एंटी-वायरल, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और विटामिन सी, विटामिन बी 6 और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे घर पर तैयार करने के लिए आप सबसे पहले एक गिलास पानी लें और इसमें लहसुन की दो से तीन कलियां हल्की कूटकर डाल दें। इसे 5 से 10 मिनट के लिए तेज आंच पर उबालें और फिर छानकर निकाल लें। इस पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, जानें बचाव

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लहसुन के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। अगर आप किसी भी बीमारी या समस्या में लहसुन के पानी का सेवन करते हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

समय से पहले सफेद बालों की समस्या कम करते हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, जानें कौन-कौन से फूड्स में होते हैं मौजूद

Disclaimer