Expert

समय से पहले सफेद बालों की समस्या कम करते हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, जानें कौन-कौन से फूड्स में होते हैं मौजूद

Nutrients To Reduce Premature Greying Hair: अगर आपके बाल भी कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं, तो आज से ही ये 5 न्यूट्रिएंट्स वाले डाइट में शामिल करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
समय से पहले सफेद बालों की समस्या कम करते हैं ये 5 न्यूट्रिएंट्स, जानें कौन-कौन से फूड्स में होते हैं मौजूद


Nutrients To Reduce Premature Greying Hair: क्या आपके बाल भी 20 की उम्र में ही सफेद होना शुरू हो गए हैं? और धीरे-धीरे सफेद बालों की समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है? कम उम्र में या समय से पहले बालों के सफेद होने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। खानपान ठीक न होना, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार न लेना, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं, दवाओं का अधिक सेवन और जीवन शैली की कुछ खराब आदतें भी उम्र से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों में बालों के सफेद होने की समस्या मेलेनिन की कमी के कारण भी देखने को मिल सकती है। मेलेनिन एक प्राकृतिक पिगमेंट है जो हमारी त्वचा और बालों को उनका प्राकृतिक रंग प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होता है। जब शरीर में इसकी मात्रा कम होती है, तो इसके कारण आपके बालों का रंग हल्का पड़ने लगता है। अच्छी बात यह है कि डाइट में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करके आप शरीर में मेलेनिन का स्तर बढ़ा सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिलेगी, बल्कि फिर से उन्हें काला बनाने में भी मदद मिलेगी। डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सफेद बालों को कम करने के लिए ऐसे 5 पोषक तत्व बताएं हैं, जिनसे भरपूर फूड्स को आपको डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। इस लेख में इनके बारे में विस्तार से जानें..

Nutrients To Reduce Premature Greying Hair

समय से पहले सफेद बालों की समस्या दूर करने के लिए जरूरी पोषक तत्व- Nutrients To Reduce Premature Greying Hair In Hindi

1. कॉपर (Copper)

यह मेलेनिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है और बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखता है। इस पोषक तत्व को प्राप्त करने के लिए आप अपने दिन की शुरुआत रातभर तांबे में रखे बर्तन का पानी पीकर कर सकते हैं। 300 ml तक इस पानी का सेवन करें।

2. विटामिन बी6 (Vitamin B6)

यह विटामिन मेलानिन बनाने वाली कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस तरह यह मेलानिन के उत्पादन में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसे प्राप्त करने के लिए आप अपने फलों को काटकर इनपर एक चम्मच सूरजमुखी के बीज डालकर मिक्स करके इनका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला बनाने के लिए इस तरह करें प्याज और लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल, जानें उपयोग का सही तरीका

3. विटामिन बी 5 (Vitamin B5)

यह विटामिन बालों के रोम को स्वस्थ रखने और बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। इसे प्राप्त करने के लिए आप अपनी डाइट में राजमा शामिल कर सकते हैं। आप उबले हुए राजमा को कुछ कच्ची सब्जियों के साथ मिक्स करके सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

4. विटामिन डी (Vitamin D)

बी विटामिन की तरह यह विटामिन भी बालों के रोम को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह बालों के काले रंग में सुधार करने में भी मदद करता है। इसे प्राप्त करने के लिए आप सुबह या शाम के समय 10-15 मिनट धूप में बैठ सकते हैं। इसके अलावा, दूध, अंडे, मशरूम आदि को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बालों को काला करने में मदद करेगा गुड़हल का फूल, इस तरह से करें इस्तेमाल

5. बायोटिन (Biotin)

यह बालों में केराटिन के स्तर में सुधार करने में मदद करता है, जो बालों के लिए बहुत जरूरी प्रोटीन है। आप इसके लिए रोज सुबह 5-6 रातभर पानी में भीगे बादाम खा सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

Pyridoxine की कमी से हो सकते हैं स्किन रैशेज, इससे बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स

Disclaimer