Does Drinking Water Help Lower Bad Cholesterol: डाइट और लाइफस्टाइल आपके शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। किसी भी चीज का जरूरत से कम या जरूरत से ज्यादा सेवन करना शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। खानपान और जीवनशैली (Diet And Lifestyle) से जुड़ी गलतियों की वजह से ही आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, इस समस्या में क्या खाएं और क्या नहीं इसको लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि खूब पानी पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है और कम पानी पीने वाले लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है।
सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई ज्यादा पानी पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदा मिलता है या यह दावा भ्रामक है?
क्या ज्यादा पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है?- Does Drinking Water Help Lower Bad Cholesterol in Hindi
पानी पीना शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, इसीलिए 'जल ही जीवन है' कहा जाता है। अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो इससे कई गंभीर बीमारियों से बचाव भी होता है। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की वजह से आपको कई गंभीर समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आपको रोजाना कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ज्यादा पानी पीने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल दरअसल, शरीर में जमा बैड फैट होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसेल्स में जमा होकर ब्लॉकेज का कारण बनता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी कुछ भ्रामक बातें (मिथक) जिन्हें लोग मानते हैं सही, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। पानी शरीर में डिटॉक्सीफाइंग एजेंट की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखने में भी मदद मिलती है।" नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से सीधे हाई कोलेस्ट्रॉल करने में तो मदद नहीं मिलती है, लेकिन ऐसा करने से हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है।
क्या कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?- Does Drinking Less Water Cause High Cholesterol in Hindi
कम पानी पीना शरीर के लिए कई तरीके से नुकसानदायक होता है। कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है और इसके कारण आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कम पानी पीने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है और इसकी वजह से हार्ट की परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। कम पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी परेशानियां हो सकती हैं, इसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा डाइट में फाइबर, प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)