Doctor Verified

बुलेटप्रूफ कॉफी का सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं? जानें एक्सपर्ट से

Bulletproof Coffee Benefits: बुलेटप्रूफ कॉफी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। जानें इसका सेवन कब करना ज्यादा बेहतर है और कब नहीं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बुलेटप्रूफ कॉफी का सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं? जानें एक्सपर्ट से


When To Drink Bulletproof Coffee: फूड्स के बदलते ट्रेंड्स के साथ बुलेटप्रूफ कॉफी आजकल काफी वायरल है। कई सेलेब्स और हेल्थ इंफ्लूंएसर बुलेटप्रूफ कॉफी के फायदों पर बात कर चुके हैं। बुलेटप्रूफ कॉफी को कॉफी में गर्म पानी और घी मिलाकर बनाया जाता है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए फायदेमंद मानी जाती है। कई लोग इसका सेवन खाली पेट करते हैं, तो कुछ लोग इसे खाने के बाद पीना फायदेमंद मानते हैं। लेकिन क्या यह हर किसी के लिए फायदेमंद होती है? क्या इसका सेवन हर बीमारी में किया जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन सभी प्रश्नों के उत्तर। 

bulletproof coffee

किन लोगों को बुलेटप्रूफ कॉफी का सेवन करना चाहिए? Who Should Consume Bulletproof Coffee

एक्सपर्ट के मुताबिक आप कुछ विशेष स्थितियों में इसका सेवन कर सकते हैं- 

अगर आपका वजन कम है- Under Weight

अगर आपका वजन कम है और आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। एक कप बुलेटप्रूफ कॉफी में करीब 200 कैलोरी होती है। यह आपके डेली कैलोरी इनटेक को पूरा कर सकती है।

अगर कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं- Not Health Issue

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल या अन्य कोई स्वास्थ्य नहीं है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें घी काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से आपको परेशानी हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें- क्या है बुलेटप्रूफ कॉफी? जानें इसे बनाने की रेसिपी और पीने के फायदे

अगर आप कीटो डाइट पर हैं- Keto Diet

अगर आप कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो आप रोज बुलेटप्रूफ कॉफी पी सकते हैं। इस डाइट में कार्ब्स की मात्रा कम और फैट्स की मात्रा ज्यादा रखते हैं। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है। 

अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं- Exercise Daily

अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं। क्योंकि एक्सरसाइज के जरिए आप एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। ऐसे में बुलेटप्रूफ कॉफी पीने से आपको एनर्जी मिल सकती है। 

किन लोगों को बुलेटप्रूफ कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए? Who Should Not Consume Bulletproof Coffee

कोलेस्ट्रॉल से ग्रस्त लोग- Cholesterol 

अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आपको बुलेटप्रूफ कॉफी अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि इसमें फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। 

रोज एक्सरसाइज न करने वाले- Not Physically Active

अगर आप रोज एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो आपको बुलेटप्रूफ कॉफी अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके रोज सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप डेली कैलोरी बर्न करते हैं, तभी आप इसका सेवन रोज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bulletproof Coffee: क्या बुलेटप्रूफ कॉफी सभी लोगों के लिए फायदेमंद होती है? जानें डॉक्टर से

अगर आपको फैट्स अवॉइड करना है- Avoiding Fats

अगर आप वेट लॉस डाइट पर है और आपको फैट्स अवॉइड करना है, तो इसका सेवन नहीं करें। क्योंकि इसका हाई फैट्स कंटेंट वेट गेन होने का कारण भी बन सकता है। 

अगर आप कार्ब्स ज्यादा लेते हैं- Consuming Carbs More

अगर आप दिनभर में ज्यादा कार्ब्स लेते हैं, तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों के कॉम्बिनेशन से आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Mukerjee (@anjalimukerjee)

Read Next

नाश्ते में मखाना स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें रेसिपी

Disclaimer