वायरस के असर से हुई वैश्विक माहमारी ने हम सब को नए तरह से जीवन जीने का तरीका सीखाया। लोग अब सेहत पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। इस बीच कई ऐसे पुराने दादी-नानी वाले नुस्खे हैं जिन्हें न सिर्फ लोगों ने बल्कि डॉक्टरों ने भी सुझाये। घरेलू नुस्खे नैचुरल और सस्ते होते हैं। इनकी जरूरत आज ज्यादा महसूस होने लगी है। आज हम उन्हीं नुस्खों की बात करेंगे जो लोग सबसे ज्यादा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। नुस्खे भले ही पुराने हों पर ये आज भी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सबसे आगे माने जाते हैं। चलिये जानते हैं कौनसे हैं वो घरेलू नुस्खे।
1.रोजाना सूर्य नमस्कार दिलाये इम्यूनिटी (Surya namaskar)
पुराने समय से ही सूर्य नमस्कर की बड़ी महत्वता रही है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य नमस्कार सारे योगा आसनों में सबसे इफेक्टिव है। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। माहमारी के दौरान भी लोगों को सूर्य नमस्कार करने की सलाह दी गई। इससे स्ट्रेस काफी हद तक कम होता है। बॉडी डिटॉक्स होती है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और चर्बी भी कम होती है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिये सूर्य नमस्कार गुणकारी है। अगर आप रोज सूर्य नमस्कार करें तो शरीर में मौजूद बीमारियां दूर भाग जायेंगी।
टॉप स्टोरीज़
2.हल्दी वाला दूध पीयें (Haldi milk)
बचपन से हमें हल्दी का दूध पीने के लिये कहा जाता है पर आजकल सॉफ्ट ड्रिंक्स का चलन बढ़ गया है। हल्दी आपके शरीर को हील करने का काम करती है। अगर शरीर पर कोई या बीमारी है तो हल्दी वाला दूध पीयें। इससे आपको जल्द फायेदा होगा। रात को सोने से पहले गरम दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीयें। सर्दी-जुकाम है तो जल्द ठीक हो जायेगा। हल्दी आपकी स्किन के लिये भी फायदेमंद है। इसलिये इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में आपको भी सताता है कमर दर्द तो डॉक्टर से जानें इस दर्द भगाने के आसान घरेलू उपाय
3.गिलोय का इस्तेमाल (Benefits of giloy)
इससे पहले गिलोय को किचन में इतनी महत्वता नहीं मिली जितनी वायरस संक्रमण के बाद हुई। पुराने समय में लोग नैचुरल जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया करते थे। आज भी कुछ घरों में इनका इस्तेमाल होता है। कोरोना माहमारी के दौरान डॉक्टर ने भी गिलोय के इस्तेमाल पर जोर दिया। आयुर्वेदिक चिकित्सक ऐसा मानते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट चार तुलसी की पत्तियां और गिलोय आपको किसी भी वायरस से सुरक्षा दे सकता है। घर में तुलसी, गिलोए के पौधे जरूर लगायें। आप गिलोह को पानी में उबालकर इसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में ताज़गी रहेगी।
4.विटामिन सी से नहीं होंगी बीमारियां (Vitamin C helps to fight virus)
नींबू को खाने की कवायत लंबे समय से चलती आ रही है पर वायरस के आक्रमण के दौरान लोगों ने इसे संजीदगी से लिया। नींबू में विटामिन सी होता है जो हमें कई बीमारियों से सुरक्षा देता है। चाय में दूध की जगह नींबू लिया जाये तो बहुत फायदा करेगा। नींबू वाली चाय ने वायरस वाली बीमारियों से निजात मिलता है। जो लोग चाय नहीं पसंद करते वो सुबह गरम पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं। इससे गले की खराश भी दूर होती है। नींबू पानी से शरीर की चर्बी भी घटती है जिससे कई बीमारियां जो आपके शरीर में पनाह ले रही हैं वो ठीक हो जाती हैं।
5.धूप सेकने से मिलेगा विटामिन डी (Vitamin D is important)
धूप से ज्यादा असरदार और फ्री इम्यूनिटी बूस्टर आपको कोई और नहीं मिलेगा। धूप में विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी हड्डियों और शरीर के लिये फायदेमंद है। ये नुस्खा सालों से हमारे घरों में इस्तेमाल होता आया है। अब घरों में लोग धूप में बैठना कम पसंद करते हैं पर ये आपके लिये जरूरी है इसलिये रोजाना 30 मिनट सुबह की धूप लेना न भूलें। इससे आपके शरीर में मौजूद कीटाणु भी नष्ट होते हैं। आप पानी को धूप में रखकर गरम होने दें और पीयें इसे शरीर के लिये अच्छा माना जाता है।
6.सरसों का तेल और कपूर (Musturd oil & camphor)
हम सब के घरों में सरसों का तेल और कपूर मौजूद होता है। सरसों के तेल में कपूर मिलाकर इस्तेमाल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपको वायरस से सुरक्षा चाहिये तो ये नुस्खा जरूर आजमायें। इन दोनों को मिलाकर कुछ बूंदें नाक में डालें। आपको फायेदा होगा। सरसों के तेल में कपूर मिलाकर आप मालिश भी कर सकते हैं। मालिश से शरीर की थकान और दर्द ठीक होता है।
7.ग्रीन टी पीयें (Importance of green tea)
ग्रीन टी लगभग हर घर में बनाई जाती है पर क्या आपको पता है ये हमारे लिये सबसे बेस्ट होम रेमिडी है। इससे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं और शरीर साफ होता है। ये आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करती है। सुबह-सुबह ग्रीन टी का सेवन आपके दिन को एनर्जी से भर देगा। आप चाहें तो और भी मसाले डालकर ग्रीन को और अधिक हेल्दी बना सकते हैं।
8.नींद से भागे स्ट्रेस (Sleep for stressfree life)
पर्याप्त नींद लेना आज की जरूरत बन गई है। काम के बोझ तले लोग कम नींद लेते हैं। अच्छी नींद एक अच्छी सेहत का राज है। ये एक आसान घरेलू उपाय है जिससे आपको न सिर्फ एनर्जी मिलती है बल्कि आपका तनाव भी कम होता है। स्वस्थ इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिये। नींद पूरी होगी तो आपकी इम्यूनिटी कमजोर नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- तला-भुना खाने से पेट में है जलन और एसिडिटी की समस्या तो पियें ये 5 असरदार ड्रिंक्स, तुरंत मिलेगा आराम
9.काढ़ा पीयें (Benifits of natural drinks)
पुराने समय में काढ़ा पीया जाता था पर अब लोग आर्टिफिशियल ड्रिंक्स पर निर्भर हैं। आपको भी वायरस से बचना है तो घर पर काढ़ा बनाकर पीयें। मौसमी बीमारियों और वायरस से आपको सुरक्षा मिलेगी। काढ़ा बनाने के लिये कालीमिर्च, तुलसी, दालचीनी और सौंठ को पानी में उबाल लें और काढ़ा बनाकर पीयें। आप चाहें तो काढ़े को स्टोर भी कर सकते हैं।
10.अदरक-लहसुन है एंटी वायरल (Ginger-garlic are anti-viral)
अदरक-लहसुन में एंटी वायरल गुण पाये जाते हैं। इसे आपको सौंफ या शहद मिलाकर खाना चाहिये। इसे आप सूप बनाकर भी पी सकते हैं। अगर आपको सर्दी या वायरल है तो ये आपको फायेदा पहुंचायेगा। अदरक-लहसुन को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है पर आप इसे पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
इन लक्षणों में डॉक्टर से करें संपर्क (Contact doctor in these symptoms)
- बुखार, खांसी और जुकाम हो तो यात्रा न करें
- अचानक तेज बुखार होना
- तेज बुखार, जुकाम और खांसी होना
- शरीर में तेज दर्द के साथ कमजोरी
- लिवर और किडनी में परेशानी
- सांस में तकलीफ होना
- पाचन क्रिया में अचानक तकलीफ होना
ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी (Tips to boost immunity)
- फाइबर की मात्रा को डाइट में बढ़ायें। ओट्स में हाई फाइबर होता है। आप इसे रोज खायेंगे तो इम्यूनिटी बेहतर होगी। आप नाश्ते या रात के खाने में ओट्स खा सकते हैं। दही में गुड बैक्टेरिया मौजूद होते हैं जो कि आपके शरीर के लिये फायदेमंद हैं। इसलिये रोजाना अपनी डाइट में दही को शामिल करें। दही को सादा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
- तनाव मुक्त रहें। स्ट्रेस लेने से शरीर जल्दी बीमारी की चपेट में आ जाता है। इसलिये अपने शरीर को स्ट्रेस से दूर रखने की कोशिश करें। दिन में कुछ मिनट अपने साथ बिताएं। उस समय आप फेवरेट मूवी या किताब पढ़ सकते हैं।
- एंटीऑक्सिडेंट आहार को डाइट में शामिल करें। जैसे मौसमी फल और सब्जियां। आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये विटामिन ई, डी, बी 6, बी 2 जरूरी तत्व हैं। इन्हें लेना न भूलें।
इन सभी नुस्खों से आपको अपना बचपन याद आया होगा जब दादी-नानी हमें ऐसा करने को कहा करती थीं। इन्हें आज भी उतना ही असरदार माना जाता है।
Read more on Home Remedies in Hindi