गले में चुभन महसूस होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज और बचाव के टिप्स

गले में चुभन या फिर खुलजी कई वजहों से हो सकती है। इस समस्या से ग्रसित लोगों को खुजली के अलावा कई अन्य लक्षण भी दिखते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
गले में चुभन महसूस होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज और बचाव के टिप्स


गले में चुभन या खुजली (Itchy throat) होने की वजह से बार-बार गला साफ करना पड़ता है, लेकिन इससे फिर भी कोई फायदा नहीं होता है। गले में चुभन के कई कारण हो सकते हैं। खासतौर पर सूखी खांसी की वजह से गले में चुभन की समस्या महसूस हो सकती है। इसके अलावा कई अन्य कारण हो सकते हैं। जैसे- एलर्जी, संक्रमण इत्यादि। गले में चुभन और खुजली की वजह से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इस तरह की समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से अपना इलाज कराएं। डॉक्टर कारणों के आधार पर गले में चुभन का इलाज करेंगे। डॉक्टर आपको इस समस्या को खत्म करने के लिए एंटीबायोटिक्स और एलर्जी को रोकने वाली दवाएं दे सकती हैँ। गले में चुभन (Prickly Throat Symptoms) के अलावा आपको कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं। चलिए जानते हैं गले में चुभन के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके -

गले में चुभन के लक्षण (Prickly Throat Symptoms)

गले में चुभन होने पर अक्सर लोगों को खांसी होती है। इससे मरीज को लगता है कि उनके गले में कुछ फंस गया है। इसके अलाव इसके कुछ अन्य लक्षण हो सकते हैं। जैसे-

  • गला बैठना
  • बोलने में परेशानी
  • गले में खुजली और चुभन
  • गले में दर्द

इसे भी पढ़ें - ज्यादा दिन तक गला बैठना हो सकता है लेरिन्जाइटिस रोग का संकेत, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

कुछ विशेष परिस्थिति में आपको गंभीर लक्षण भी दिख सकते हैं। जैसे-

  • गले में कुछ बहने जैसा महसूस होना।
  • बुखार की समस्या होना।
  • नाक बंद होना।
  • ठंड लगना।
  • सीने में जलन होना।
  • नाक बंद रहना।

अगर आपको गले में चुभन के ये गंभीर लक्षण दिखे, तो अपने आसपास के डॉक्टर से अपना इलाज जरूर कराएं।

गले में चुभन के कारण (Prickly Throat Causes)

  • सर्दी-जुकाम
  • एलर्जी की समस्या होने पर।
  • गले में सूजन
  • एसिड रिफ्लक्स
  • गले का कैंसर 
  • कुछ दवाइयों के प्रभाव से भी आपको गले में चुभन हो सकती है।

 

गले में चुभन का खतरा कम होता है?

  • तेज से चिल्लाने पर गले में चुभन का खतरा बढ़ सकता है। 
  • लगातर बोलने पर
  • प्रदूषित वातावरण में सांस लेने से
  • धूम्रपान का सेवन करने से
  • अस्थमा रोगियों को 
  • कम पानी पीने वालों को 

इसे भी पढ़ें -  सिर्फ कोरोना वायरस नहीं इन 5 कारणों से भी जकड़ सकता है आपका गला, हो सकती है गले में खराश और जलन की समस्या

गले में चुभन का कैसे करें बचाव (Prevention on Prickly Throat)

  • प्रदूषित वातावरण से दूर रहें। धुएं वाले इलाकों में जाने से बचें। 
  • अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। ताकि आपका गला ज्यादा सूखने से बचा रहे।
  • ज्यादा तला-भुना न खाएं। इससे एसिड की समस्या हो सकती है। जिससे गले में चुभन होने की संभवान बढ़ती है। 
  • अपने हाथ-पैरों को बीच-बीच में धोएं। ताकि संक्रमण के फैलाव से बचा जा सके। 
  • शरीर को पर्याप्त आराम दें।
  • धूम्रपान का सेवन न करें। 
  • कैफीन युक्त चीजों के अधिक सेवन से बचें।

गले में चुभन का घरेलू उपचार (Home Remedies for Prickly Throat)

गर्म पानी से गरारा - गले में चुभन महसूस होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करें। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।

पिएं मेथी की चाय - गले में चुभन या फिर खुजली को दूर करने के लिए मेथी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए अपने आहार में मेथी की चाय को शामिल करें। इससे गले की चुभन और खुजली दूर हो सकती है। 

शहद और कालीमिर्च है फायदेमंद - शहद और काली मिर्च के सेवन से गले की चुभन को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच में शहद को गर्म करें। इसमें 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें। अब इस हल्का ठंडा होने पर चाट लें। इससे गले की चुभन से राहत मिल सकता है। 

गर्म पेय पदार्थ का करें सेवन - गले में चुभन की परेशानी बढ़ने पर गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। जैसे- तुलसी की चाय, नींबू की चाय, अदरक की चाय इत्यादि। 

नरम भोजन है आपके लिए बेहतर - गले में चुभन की परेशानी होने पर हल्का और नरम भोजन करेँ। इससे आपका पेट इन भोजन को आसानी से पचा सकेगा। इससे आपको निगलने में परेशानी नहीं होगी। 

इन घरेलू नुस्खों से अगर गले की चुभन न दूर हो, तो आप तुरंत किसी ईएनएटी स्पेशलिस्ट से अपनी जांच कराएं। ताकि आपकी समस्या के कारणों का पता चल सके। साथ ही आपका समय पर इलाज हो सके। 

Read more Articles on Other Diseases in Hindi

Read Next

जल्दी भूल जाते हैं बातें और घटनाएं तो 'एमनेशिया' का है संकेत, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के टिप्स

Disclaimer