पेशाब के समय दर्द और जलन है तो हो सकते हैं ये 5 कारण

व्यक्ति को पेशाब आना प्राकृतिक प्रकिया है। डॉक्टर्स कहते हैं कि जब भी पेशाब आए तो उसे ज्यादा समय तक नहीं रोकना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को नुकसान होने का खतरा रहता है। कुछ लोगों को पेशाब करते वक्त जलन या दर्द होने की समस्या होती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इस जलन का कारण ज्यादा फास्ट फूड का सेवन, तले भुने खाद्य पदार्थ या फिर मिर्च मसाले वाले फूड भी हो सकते हैं। कई बार यह जलन कुछ दिनों तक होने के बाद अपने आप सही हो जाती है जबकि कई बार यह जलन किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेशाब के समय दर्द और जलन है तो हो सकते हैं ये 5 कारण

व्यक्ति को पेशाब आना प्राकृतिक प्रकिया है। डॉक्टर्स कहते हैं कि जब भी पेशाब आए तो उसे ज्यादा समय तक नहीं रोकना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को नुकसान होने का खतरा रहता है। कुछ लोगों को पेशाब करते वक्त जलन या दर्द होने की समस्या होती है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इस जलन का कारण ज्यादा फास्ट फूड का सेवन, तले भुने खाद्य पदार्थ या फिर मिर्च मसाले वाले फूड भी हो सकते हैं। कई बार यह जलन कुछ दिनों तक होने के बाद अपने आप सही हो जाती है जबकि कई बार यह जलन किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। इसलिए इसे किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पेशाब में जलन या दर्द की समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं इसलिए कुछ अन्य लक्षणों को ध्यान में रखकर आप इसके इशारे को समझें और अगर जरूरी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।

यूटीआई

यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पेशाब में जलन का सबसे सामान्य कारण है। मूत्र मार्ग में संक्रमण होने पर जलन, चुभन और दर्द आदि की समस्या हो सकती है। ये संक्रमण सामान्य कारणों से भी हो सकता है और इसका कारण मूत्र मार्ग में कोई बीमारी भी हो सकती है। आमतौर पर यूटीआई के कारण जलन और दर्द सहने योग्य होता है मगर इलाज की देरी और नजरअंदाज करने से ये दर्द और जलन असहनीय भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें:- पेशाब में दिखें इस तरह का झाग, तो हो जाएं सावधान

किडनी की पथरी

किडनी की पथरी होने पर दर्द असल में किडनी के पास होता है मगर कई बार पता नहीं चलता है और मरीज को लगता है कि उसकी पेशाब की नली में दर्द हो रहा है। पेशाब करते समय अगर दर्द हो और पेशाब सामान्य से कम हो या धीरे-धीरे हो तो ये मूत्र मार्ग में पथरी होने के संकेत हैं। आजकल के अस्वस्थ खान-पान और मिलावटखोरी के कारण किडनी के पथरी के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ गई है।

यूथेराइटिस

यूथेराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें मूत्रमार्ग में सूजन की समस्या हो जाती है। कई बार पेशाब की नली में सूजन के कारण पेशाब करते समय तेज दर्द और जलन होती है। वयस्कों में इस बीमारी में उत्तेजना के लक्षण भी देखे गए हैं। इसके कारण मूत्र त्याग करते समय खून या वीर्य की बूंदें भी निकल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:- ये 6 लक्षण बताते हैं लिवर में जमा हो गई है गंदगी, नजरअंदाज न करें

ब्लैडर कैंसर

ब्लैडर में कैंसर भी मूत्र त्याग करते समय जलन और दर्द का कारण हो सकता है। ब्लैडर हमारे शरीर में यूरिनरी सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके सहारे मूत्र बाहर निकलता है।
ब्लैडर के अंदर एक झिल्ली होती है। ब्लैडर यानि मूत्राशय के अंदर एक झिल्ली होती है। इसी झिल्ली में कैंसर के प्रभाव से एक या एक से ज्यादा सेल्स अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और अपने आस-पास के सेल्स के काम में बाधा बनने लगती हैं। इससे अंडकोष में सूजन की समस्या दिखाई दे सकती है और मूत्र त्याग के समय दर्द और जलन हो सकती है।

क्लैमाइडिया

क्लैमाइडिया एक तरह का यौन संचारित रोग यानि एसटीडी है। इस रोग का कारण क्लैमाइडिया ट्राकोमोटिस जीवाणु होता है। ये जीवाणु महिलाओं की प्रजनन इंद्रियों को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए इस रोग के कारण महिलाओं में पेशाब के समय जलन और दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे रोगों से बचाव के लिए संबंध बनाते समय पर्याप्त सुरक्षा का खयाल रखना चाहिए और साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

इन 4 कारणों से बुजुर्गों समेत टीनएजर भी होते हैं पीठ दर्द शिकार, जानें बचाव के तरीके

Disclaimer